Vidur Niti: अगर चाहिए सुखी जीवन का आनंद तो जीवन में गांठ बांध लें ये 5 बातें, कभी न करें ऐसे लोगों से दोस्ती, मुसीबत रहेगी कोसों दूर

Vidur Niti for success life, Mahatma Vidur: विदुर महाभारत काल के सब से बड़े ज्ञनियों में से एक माने जाते थे।
Vidur Niti: अगर चाहिए सुखी जीवन का आनंद तो जीवन में गांठ बांध लें ये 5 बातें, कभी न करें ऐसे लोगों से दोस्ती, मुसीबत रहेगी कोसों दूर

Vidur Niti for success life, Mahatma Vidur: विदुर महाभारत काल के सब से बड़े ज्ञनियों में से एक माने जाते थे। विदुर की नीति की जो 5 बातें हम आज आपको बताने जा रहे हैं वह आप के जीवन में बहुत ही काम की साबित हो सकती हैं। विदुर नीति की ये कुछ बातें जिंदगी की हर जंग को आसान बना देती हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वह बातें…

इन लोगों से रहें दूर: विदूर नीति में यह बताया गया है कि वह लोग जो लापरवाही, आलस्य, क्रोध, लोभ, भय, नशा और ऐसे अनैतिक कार्य करते हैं उनसे हमेशा ही दुरी बना कर रहनी चाहिये। इन लोगों के साथ रहने से आप की तरक्की पर भी रोक लगती है और जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

ये लोग होते हैं महान गुण वाले: विदुर नीति के अनुसार उन लोगों को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ इंसान बताया गया है जो शक्तिशाली होने के बाद भी लोगों को माफ कर देते हैं और खुद गरीब होने पर भी जरुरतमंद लोगों को दान करते हैं। यह लोग दिल के बहुत बड़े होते हैं और इनका स्थान स्वर्ग से भी उपर होता है।

घर में रखें सफाई: विदुर निति के अनुसार अगर आप को एक अच्छा और सुखमय जीवन बिताना है तो इस के लिए घर की साफ सफाई बहुत ही ज़रुरी है। विदुर का कहना है कि जो घर गन्दा होता है वहां पर दरिद्रता का वास होता है और उस घर मे लक्ष्मी का कभी आगमन नहीं होता है। इसलिए यह ज़रुरी है की आओ घर की सफाई करें।

बुजुर्गों का करें सम्मान: विदुर नीति के अनुसार बुजुर्गों का हमेशा ही आदर करना चाहिये। विदुर का कहना है कि जिस भी घर में बुजुर्गों का आदर और सम्मान किया जाता हैं वहां सदैव ही सुख और समृद्धि का वास होता है। इसलिए व्यक्ति को सदैव बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिये।

ईश्वर पर करें भरोसा: विदुर नीति के अनुसार व्यक्ति को हर समय हर हालात में इश्वर पर विश्वास रखना चाहिये। जो भी इंसान इश्वर पर भरोसा कर के काम करता है उसे अवश्य ही सफलता हासिल होती है।

Share this story