क्या आपको पता हैं मृत्यु के ये 10 लक्षण? जानिए यमराज कैसे देते हैं चेतावनी!

Signs Of Death: मृत्यु ही जीवन का असल सत्य है, जिसे कोई नहीं नकार सकता है। ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि मरने से पहले ही मृत्यु देवता यमराज इस तरह के गंभीर संकेतों को दिखाते हैं।
क्या आपको पता हैं मृत्यु के ये 10 लक्षण? जानिए यमराज कैसे देते हैं चेतावनी!

गरुड़ पुराण के मुताबिक मानें तो मृत्यु से पहले ही मरने वाले को ये पता चल जाता है कि अब उसके दिन नजदीक हैं। जैसे आपने भी देखा होगा कि मृत्यु के पहले लोगों को बोलता देखना कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से वे लोग दिखाई दे रहे हैं जो लोग मर चुके हैं।

जानिए कि मरने से पहले यमराज लोगों को किस तरह के संकेत देते हैं:

मरने से पहले मिलते हैं कुछ इस तरह के संकेत:

1. गरुड़ पुराण की मानें तो मृत्यु के पहले सपने में पूर्वज दिखाई देने लगते हैं। यदि सपने में पूर्वज में बार बार रोते बिलखते या दुखी नजर आ रहे हों तो समझिए कि ये शुभ संकेत नहीं है।

2. बालों का लगातार सफेद होता जाना, दांतों का टूट जाना, आंखों की रोशनी धीरे धीरे कमजोर हो जाना, शरीर के हिस्सों का ठीक तरह से काम न कर पाना। ये सारे कुछ मौत के शुरुआती लक्षणों में से एक हैं।

3. जब शरीर से आत्मा निकल रही होती है तो व्यक्ति बोलने की भी लाख कोशिश करता है, लेकिन उसकी आवाज डागडगा रही होती है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे व्यक्ति का किसी ने गला दबा दिया हो।

4. गरुण पुराण में बताया गया है कि जब अंतिम समय नजदीक आता है तो यम के दूत मरने वाले व्यक्ति के सामने आकर खड़े हो जाते हैं। जिन्होंने कर्म अच्छे नहीं किए होते हैं उनकी मौत भी दर्दनाक होती है।

5. जिन्होंने अच्छे कर्म किए होते हैं उन व्यक्तियों को एक दिव्य प्रकाश दिखाई देता है। ऐसे व्यक्ति मौत से भी भयभीत नहीं होते हैं।

6. जब मौत नजदीक होती है तो अचानक से व्यक्ति के आंखों से रोशनी चली जाती है और उसे कुछ भी नजर नहीं आता है। यहां तक कि अपने अगल बगल बैठे लोग भी नहीं दिखाई देते।

7. यदि किसी व्यक्ति की छवि यानी की परछाई पानी में, शीशे में, तेल में नहीं बनती या उसका प्रतिबंब विकृत दिखाई देता है, तो समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति का शरीर को त्यागने का समय आ गया है।

Share this story