लोहे की अंगूठी पहनने से कैसे बदल सकती है आपकी किस्मत, जाने इसका रहस्य!

दून हॉराइज़न, नई दिल्ली
लोहे की अंगूठी धारण करने से कुछ राशि के जातकों को धन लाभ होता है और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। जानिए कौन सी ऐसी राशियां हैं, जिन्हें शनि की अंगूठी यानी लोहे की अंगूठी अच्छे फल देती हैं।
आपने कई लोगों के हाथों में अंगूठी देखी होगी। ज्यादातर लोग लोहे की अंगूठी अपनी उंगली में पहनें रहते हैं। वहीं, ज्योतिष के अनुसार, ये माना जाता है की लोहे की अंगूठी धारण करने से कुछ राशि के जातक को धन लाभ होता है। उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
दरअसल, लोहे का संबंध शनि ग्रह से होता है और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आप जब भी लोहे की अंगूठी धारण करें शनिवार के दिन करें। वहीं, अगर शनिवार के दिन रोहिणी पुष्य, उत्तरा, अनुराधा भद्रपद नक्षत्र हैं तो इस दिन धारण करना बहुत उत्तम होता है।
मेष राशि
शनि देव को खुश करने के लिए मेष राशि के जातक को लोहे की अंगूठी पहनना काफी शुभ होता है। वहीं, मान्यताओं के मुताबिक , यदि इस राशि के जातक लोहे की अंगूठी पहनते हैं तो अत्यधिक फायदा पहुंचता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
कर्क राशि
ज्योतिषों के मुताबिक, कर्क राशि के जातकों के लिए लोहे की अंगूठी पहनना काफी ज्यादा लाभदायक होता है। इसके लिए ही लोहे की अंगूठी धन दौलत को बढ़ाने के साथ साथ शनि देव की कृपा भी दिलाता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को लोहे की अंगूठी धारण करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसके अलावा शनि देव जी का आशीर्वाद भी मिलता है। यदि जॉब की समस्या हो तो लोहे की अंगूठी धारण करें, फायदा मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को लोहे की अंगूठी पहनना ऊंचाइयों के मार्ग तक पहुंचाता है। जो लोग लोहे की अंगूठी को पहनते हैं, उनकी कुंडली में शनि की स्थिति तेज हो सकती है। वहीं, धन लाभ की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को लोहे की अंगूठी पहनना काफी ज्यादा लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लोहे की अंगूठी पहनने से जीवन के नए मार्ग खुलेंगें। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती जाएगी।