Guruvar Puja : गुरुवार के 4 उपाय से खुलेगा भाग्य का ताला, आएगा धन और समृद्धि

Guruvar Puja : गुरुवार को करें ये सरल और प्रभावशाली उपाय, भगवान विष्णु की कृपा से घर में आएगा धन, बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा। जानें पूरी जानकारी।
Guruvar Puja : गुरुवार के 4 उपाय से खुलेगा भाग्य का ताला, आएगा धन और समृद्धि

Guruvar Puja : क्या आपको भी लगता है कि मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन पैसा कभी टिकता ही नहीं? अगर हां, तो इसका कारण आपकी कुंडली में गुरुवार के ग्रह यानी देवगुरु बृहस्पति की स्थिति हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र में इन्हें धन, वैवाहिक सुख, संतान और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को प्रसन्न करने का श्रेष्ठ अवसर होता है।

ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन पूरी श्रद्धा से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाए, तो जीवन की सभी आर्थिक बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। कुछ विशेष उपाय अगर सच्चे मन से किए जाएं, तो किस्मत भी साथ देने लगती है।

हल्दी का शुभ प्रयोग जो लाए बरकत

गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें सात गांठ वाली ताजी हल्दी अर्पित करें। पूजा पूरी होने के बाद इन हल्दी की गांठों को एक पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रखें।

यह उपाय धन की रक्षा करता है और घर में बरकत बनाए रखता है। पीला रंग और हल्दी दोनों ही बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

केले के पेड़ की पूजा से खुलेंगे भाग्य के द्वार

गुरुवार की सुबह गंगाजल मिलाकर स्नान करें और एक लोटे में पानी व थोड़ी हल्दी मिलाएं। इस जल को केले के पौधे की जड़ में अर्पित करें और साथ ही नीचे दिए गए विशेष मंत्र का जप करें:

मंत्र:

“जीवश्चाङ्गिर–गोत्रतोत्तरमुखो दीर्घोत्तरा संस्थित: पीतोश्वत्थ–समिद्ध–सिन्धुजनिश्चापो थ मीनाधिप:।
सूर्येन्दु–क्षितिज–प्रियो बुध–सितौ शत्रूसमाश्चापरे सप्ताङ्कद्विभव: शुभ: सुरुगुरु: कुर्यात् सदा मङ्गलम्।।“

यह मंत्र देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त करने में सहायक है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

एकाक्षी नारियल का रहस्य और धन प्राप्ति का उपाय

भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को एकाक्षी नारियल (जिसमें सिर्फ एक आंख होती है) विशेष रूप से प्रिय है। गुरुवार के दिन पूजा में एकाक्षी नारियल चढ़ाएं और फिर उसे पीले कपड़े में लपेटकर घर के मुख्य द्वार या तिजोरी में रखें।

ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह बना रहता है और लक्ष्मीजी की कृपा सदैव बनी रहती है।

बांसुरी और दक्षिणावर्ती शंख से आएगी सुख-समृद्धि

गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा के बाद यदि आप उन्हें बांसुरी या दक्षिणावर्ती शंख अर्पित करते हैं, तो इससे उनकी विशेष कृपा मिलती है। आप चाहें तो बांसुरी को घर के मंदिर में या ड्रॉइंग रूम में सजा सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बांसुरी घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, जिससे आर्थिक स्थिति में भी स्थायित्व आता है।

Share this story

Icon News Hub