Tulsi Vastu : घर में तुलसी लगाने से खुल जाएंगे किस्मत के दरवाज़े, जानिए चमत्कारी फायदे

Tulsi Vastu : भारतीय संस्कृति में तुलसी का स्थान केवल एक धार्मिक प्रतीक तक सीमित नहीं है। यह पौधा हमारे जीवन और वातावरण दोनों को शुद्ध करता है। पुराने समय में जहां आंगन में तुलसी चौरा बना होता था, वहीं अब फ्लैट कल्चर ने इस परंपरा को थोड़ा कम ज़रूर किया है उसका महत्व आज भी उतना ही गहरा है।
गांवों और कस्बों में आज भी तुलसी को सुबह-शाम जल देकर पूजा जाता है, क्योंकि यह ना केवल ईश्वर का रूप मानी जाती है, बल्कि इसके आसपास मौजूद ऊर्जा भी विशेष रूप से शांत और सकारात्मक होती है।
तुलसी का वैज्ञानिक पक्ष: सिर्फ आस्था नहीं, विज्ञान भी
बहुत लोग नहीं जानते कि तुलसी के पत्तों में मरकरी (Mercury) जैसा तत्व पाया जाता है, जो शरीर से नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकालने में मदद करता है। इसकी सुगंध न केवल मन को सुकून देती है, बल्कि शरीर के अंदर कई फायदे पहुंचाती है।
हालांकि, एक मान्यता ये भी है कि तुलसी को दांतों से नहीं चबाना चाहिए, क्योंकि मरकरी का असर दांतों पर हानिकारक हो सकता है। इसलिए तुलसी का सेवन हमेशा ध्यानपूर्वक करना चाहिए—या तो उसे निगल लें या पानी के साथ उबालकर पीना बेहतर होता है।
स्वास्थ्य के लिए तुलसी: घर बैठे प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर
तुलसी के रोजाना सेवन से न केवल सर्दी-जुकाम जैसी छोटी बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूती देती है। यह तनाव को कम करती है, नींद बेहतर बनाती है और शरीर में ऊर्जा का संचार करती है।
सुबह-सुबह तुलसी के पत्तों के साथ गुनगुना पानी पीना, एक घरेलू नुस्खा है जो पीढ़ियों से चला आ रहा है और आज भी उतना ही कारगर है।
वास्तु शास्त्र में तुलसी का महत्व
वास्तु के अनुसार, तुलसी को घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में लगाना सबसे शुभ माना गया है। इस दिशा में तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है।
ऐसा माना जाता है कि जहां तुलसी होती है, वहां लक्ष्मी का वास होता है और घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही यह घर के वातावरण को शांत, पवित्र और रोगमुक्त बनाए रखने में मदद करती है।
तुलसी से जुड़े कुछ मान्यताएं और अनुभव
रोजाना तुलसी को जल चढ़ाने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
तुलसी के पास दीपक जलाने से नकारात्मक शक्तियाँ दूर होती हैं।
कुछ लोग तुलसी के नीचे बैठकर ध्यान लगाते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलती है।