Vastu Tips : घर में दरिद्रता और नकारात्मकता लाते है ये पौधे, भूलकर भी घर में ना लगाए

Vastu Tips : घर के अंदर एक पेड़ लगाना शुभ और लाभकारी होता है। पेड़ लगाने से घर के अंदर का वातावरण स्वच्छ रहता है और सकारात्मक वातावरण बना रहता है। हिंदू शास्त्रों में कुछ पेड़ों को पवित्र माना गया है।
तुलसी, शमी और केला ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। लेकिन, कुछ पौधे अशुभ होते हैं। इन पौधों को लगाने से घर में सुख-शांति नहीं आती है। ऐसे पेड़ घर में लगाना शास्त्रों में वर्जित है।
कपास का पौधा
कपास का पौधा देखने में भले ही सुंदर लगे, लेकिन इसे कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र कपास के पौधे को अशुभ मानता है और इसे घर के अंदर रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और तनाव पैदा होता है। इसलिए घर के अंदर कपास के पौधे नहीं लगाएं।
इमली का पौधा
इमली का स्वाद भले ही अच्छा हो, लेकिन इसका पौधा जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकता है। इमली का पौधा घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा लाता है, जो परिवार की समृद्धि को प्रभावित कर सकता है।
बबूल का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार बबूल का पौधा भी अशुभ माना जाता है। इसे घर के अंदर या आसपास नहीं लगाना चाहिए। बबूल का पौधा घर के अंदर लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच विवाद और तकरार हो सकती है। बबूल का पौधा घर में दरिद्रता लाता है।
मेंहदी का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार मेंहदी के पौधे से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है। घर के अंदर मेंहदी का पौधा लगाने से घर के सदस्यों में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मेंहदी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को नियंत्रित करता है इसलिए इसे घर के अंदर या आसपास नहीं लगाना चाहिए।