Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ये 3 चीजें करें गिफ्ट, घर में आएगी खुशहाली

Vastu Tips: आधुनिकता और व्यस्तता के बीच घर में खुशहाली व पॉजिटिव का होना बहुत जरूरी है। कई बार अनजाने में की गई गलतियां वास्तु दोष का कारण बनती हैं। 
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ये 3 चीजें करें गिफ्ट, घर में आएगी खुशहाली
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

वास्तु शास्त्र कहता है कि कुछ उपहारों को देना जीवन में खुशहाली व आर्थिक स्थिरता लाता है। जानें किन वस्तुओं को गिफ्ट करना वास्तु शास्त्र में माना गया है शुभ और वास्तु दोष से मिलती है मुक्ति-

1. भगवान गणेश की मूर्ति: वास्तु के अनुसार घर के प्रवेश द्वार पर गणेश जी की मूर्ति लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और बाधाएं दूर होती हैं। बुद्धि के देवता भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। इन्हें सौभाग्य व समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि गृह प्रवेश जैसे शुभ अवसर पर किसी को भगवान गणेश की मूर्ति गिफ्ट करना शुभ होता है।

2. क्रिस्टल कमल: क्रिस्टल कमल को वास्तु शास्त्र में शांति व खुशहाली का प्रतीक माना गया है। घर में क्रिस्टल कमल रखने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। मान्यता है कि पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करने और घर में खुशहाली बनाए रखने के लिए लिविंग रूम में क्रिस्टल कमल रखना चाहिए। मान्यता है कि इसे किसी को उपहार में देने से आर्थिक स्थिरता आती है।

3. वास्तु यंत्र: वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु यंत्र घर से नेगेटिव एनर्जी को बाहर करता है और सकारात्मक ऊर्जा खींचता है। वास्तु दोष दूर करने में भी वास्तु यंत्र सहायक होता है। कहते हैं इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से जीवन में खुशहाली व आर्थिक संपन्नता आती है।

4. हाथी का जोड़ा: हाथी को सुख-संपदा व सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। वास्तु के अनुसार किसी को हाथी का जोड़ा गिफ्ट करना बहुत ही शुभ रहता है। कहते हैं कि हाथी का जोड़ा चांदी, पीतल या लकड़ी का देना अत्यंत शुभ होता है।

Share this story