Vastu Tips For Home : अगर बार-बार हो रही हैं ये परेशानियां, तो आपके घर में छिपा हो सकता है वास्तु दोष

Vastu Tips For Home : जानिए घर में वास्तु दोष के लक्षण और उससे बचने के आसान उपाय। अगर आपके घर में भी ये संकेत दिख रहे हैं, तो तुरंत करें समाधान और वापस पाएं सुख-शांति।
Vastu Tips For Home : अगर बार-बार हो रही हैं ये परेशानियां, तो आपके घर में छिपा हो सकता है वास्तु दोष

Vastu Tips For Home : वास्तु शास्त्र भारतीय संस्कृति का एक ऐसा गहरा और महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आज के समय में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोग मानने लगे हैं।

माना जाता है कि अगर घर में वास्तु दोष होता है, तो नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है, जिससे घर में सुख-शांति भी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। अगर आप भी बार-बार जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आप अपने घर की ऊर्जा को पहचानें।

आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे संकेत, जिनसे आप जान सकते हैं कि कहीं आपके घर में भी तो वास्तु दोष नहीं छिपा है।

जब पेड़-पौधे भी नहीं रह पाते हरे-भरे

हर घर की रौनक होते हैं पेड़-पौधे। लेकिन अगर आपके घर के पौधे समय पर पानी देने के बावजूद सूख रहे हैं, मुरझा रहे हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब घर में नकारात्मक ऊर्जा या वास्तु दोष होता है, तो सबसे पहले असर घर के पेड़-पौधों पर दिखता है। पौधों का सूखना इस बात का साफ संकेत है कि घर की ऊर्जा गड़बड़ है।

जब सेहत भी देने लगे धोखा

क्या आपके घर में कोई न कोई हमेशा बीमार रहता है? या फिर बार-बार डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ते हैं? यह भी वास्तु दोष के लक्षण हो सकते हैं।

खासतौर से अगर बिना वजह सिरदर्द, कमर दर्द, पैरों में दर्द या बार-बार थकान महसूस होती है, तो यह घर की नकारात्मकता का इशारा हो सकता है। वास्तु दोष का असर सबसे ज्यादा घर के सदस्यों की सेहत पर ही पड़ता है।

जब करियर और धन की राह बन जाए मुश्किल

आप दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन फिर भी सफलता आपसे दूर है? प्रमोशन नहीं मिल रहा या नौकरी बार-बार छूट रही है? बिज़नेस में नुकसान हो रहा है?

यह सब भी घर में वास्तु दोष के संकेत हैं। माना जाता है कि वास्तु दोष होने पर न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि पारिवारिक कलह भी बढ़ जाती है। ऐसे में समय रहते इसका समाधान ढूंढना जरूरी है।

क्या है समाधान?

अगर आपको भी ऊपर बताए गए लक्षण अपने घर में नजर आ रहे हैं, तो सबसे पहले किसी अनुभवी वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लें। घर की दिशा, प्रवेश द्वार, रसोई, शयन कक्ष और पूजा स्थान की जाँच कराएं।

साथ ही घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ, हवन और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाले उपाय जैसे तुलसी का पौधा लगाना, गंगाजल का छिड़काव करना, घंटी बजाना, दीपक जलाना आदि अपनाएं।

Share this story