Anganwadi Bharti 2022: महिलाओं की लगी लॉटरी, आंगनवाड़ी में 52,000 पदों पर होगी भर्ती, योग्यता में बड़ा फेरबदल

देश में भले ही आत्म निर्भर गणतंत्र बनाने की बात की जा रही है, लेकिन करोड़ों युवा आज बेरोजगारी के मुहाने पर खड़े हैं, जो किसी समस्या से कम नहीं है। हर कोई पढ़-लिखकर नौकरी का रास्ता तलाशता है, लेकिन बेरोजगारी सिर चढ़कर बोल रही है। अगर आपके घर में
पढ़ी-लिखी कोई महिला है तो फिर अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्र व राज्य सरकारें महिलाओं को रोजगार देने के लिए बड़े-बड़े कदम उठा रही हैं। अगर आप बोरोजगारी से पीछा छुड़ाना चाहते हैं तो फिर इस खबर को पूरा पढ़ना होगा।
सरकार ने अब आंगनवाड़ी में खाली पंदों पर बंपर भर्तियां निकालने का फैसला कर लिया है, जिसके लिए महिलाओं को कमर कसने की जरूरत है।
जानिए किस राज्य में होगी खाली पदों पर बंपर भर्तियां :
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में 52,000 पदों पर भर्तियां करने जा रही है, जिसकी विभागीय स्तर पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। दरअसल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक लाख 89 हजार 836 पद सृजित हैं।
जिनमें से 60 साल की उम्र पूरी होने पर सेवानिवृत्ति, देहांत और अन्य कारणों से 52 हजार रिक्त पदों को भरा जाना है। आंगनवाड़ी भर्ती के बारे में जानकारी देते हुए मंत्रालय ने बताया कि रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।
पदों के रिक्त होने की वजह से आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लगने के बाद भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी।
जानिए क्या होगी योग्यता :
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सीधी भर्ती के लिए अभी तक 10वीं पास होना शैक्षिक योग्यता निर्धारित रही है। माना जा रहा है कि अब शैक्षिक योग्यता में कुछ बदलवा किया जाना है। अब यह शैक्षिक योग्यता इंटर निर्धारित की जा रही है।
इस सीधी भर्ती में संबंधित जिले का मूल निवासी होना जरूरी है। 21 -35 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। भर्ती में सबसे पहले विधवा, फिर परित्यक्ता और उसके बाद गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिला को तवज्जों दी जाएगी। इतना ही नहीं जातीय आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।