उप्र में कोरोना संक्रमण के 321 नये मामले आये : अमित मोहन

उप्र में कोरोना संक्रमण के 321 नये मामले आये : अमित मोहन


लखनऊ, 06 मई (हि.स.)। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में गुरुवार के दिन कुल 1,08,245 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 321 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,18,94,635 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 282 लोग तथा अब तक कुल 20,50,725 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1780 एक्टिव मामले हैं। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 05 मई को एक दिन में 4,13,429 वैक्सीन की डोज दी गयी है। गुरुवार तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,30,21,953 तथा दूसरी डोज 13,15,42,805 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को गुरुवार तक कुल पहली डोज 1,33,94,153 तथा दूसरी डोज 95,75,239 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को गुरुवार तक कुल पहली डोज 56,49,209 तथा दूसरी डोज 5,86,649 दी गयी। 28,48,349 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 31,66,18,357 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Share this story