हरियाणा मौसम अपडेट: हरियाणा में मानसून की सक्रियता, आज और कल भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में आज यानी 30 जुलाई से फिर मानसून के एक्टिव होने की संभावना है। इसी के चलते 30 और 31 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा मौसम अपडेट: हरियाणा में मानसून की सक्रियता, आज और कल भारी बारिश की संभावना
दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (हरियाणा)

हरियाणा में आज से मानसून फिर से एक्टिव होगा। इसके चलते कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में 30 और 31 जुलाई को तेज बारिश होगी।

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में आज यानी 30 जुलाई से फिर मानसून के एक्टिव होने की संभावना है। इसी के चलते 30 और 31 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग वैज्ञानिकों की मानें, तो आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत और करनाल में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बुधवार को हरियाणा के इन जिलों में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार यानी 31 जुलाई को हरियाणा के सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पंचकूला, अंबाला, करनाल, चरखी दादरी, पलवल, नूंह, यमुनानगर और झज्जर जिले में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे तापमान में भारी गिरावट देखने तो मिल सकती है। बुधवार को हरियाणा के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है।

बता दें कि हरियाणा में मानसून आने के बाद भी सामान्य से 35 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जुलाई माह में जहां हर साल 130.2 MM बरसात होती थी इस बार यहां केवल 84.1 MM बारिश ही दर्ज हुई है।

Share this story