मप्र : मंत्री ठाकुर ने प्रसिद्ध संतूर वादक उस्ताद शिव कुमार शर्मा के निधन पर जताया शोक

मप्र : मंत्री ठाकुर ने प्रसिद्ध संतूर वादक उस्ताद शिव कुमार शर्मा के निधन पर जताया शोक


भोपाल, 10 मई (हि.स.) । संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने मंगलवार को संतूर को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने वाले उस्ताद पं. शिव कुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मंत्री ठाकुर ने कहा कि शिव कुमार शर्मा जी ने अपनी साधना और समर्पण से संतूर की लोकप्रियता को घर-घर पहुंचाया। उन्होंने संतूर को सितार और सरोद जैसे शास्त्रीय वादों की तरह लोकप्रिय बनाया। उनका निधन सभी संगीत साधकों सहित पूरे विश्व के लिए अपूर्णीय क्षति है। मंत्री ठाकुर ने प्रभु से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Share this story