आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा चंडीगढ़ के मौसम का हाल, जाने

लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ का तापमान शिमला से कम दर्ज किया गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शिमला का अधिकतम तापमान 15 डिग्री था
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा चंडीगढ़ के मौसम का हाल, जाने 
न्यूज डेस्क, आरएनएस, चंडीगढ़ (पंजाब)

लगातार दूसरे दिन चंडीगढ़ का तापमान शिमला से कम दर्ज किया गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शिमला का अधिकतम तापमान 15 डिग्री था। शहर में दिन और रात के तापमान में महज 3 डिग्री का अंतर है। दिन के तापमान में 5 डिग्री की कमी आई है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों में रात के तापमान में कमी आ सकती है। दो दिन रात का पारा 6 डिग्री या उससे कम रहने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार से कोहरे से कुछ राहत मिलनी शुरू हो गई है।

पिछले कुछ दिनों से पड़ रहे घने कोहरे से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि सुबह और शाम को हल्का कोहरा रहेगा। अगर कोहरा कम जाएगा तो आसमान साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। इस कारण जमीन गर्म होगी और अधिकतम तापमान बढ़ेगा। ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलेगी।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा तापमान

शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 14 डिग्री, जबकि न्यूनतम 6 डिग्री रह सकता है।

शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15, जबकि न्यूनतम 8 डिग्री रह सकता है।

Share this story

Icon News Hub