पंजाब के मानसा जिले में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, धारदार हथियार से की बुजुर्ग देवर और भाभी की हत्या

पंजाब के मानसा जिले के अहमदपुर गांव में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। धारदार हथियार से बुजुर्ग देवर और भाभी की हत्या कर दी गई। हत्या किसने की... इसका खुलासा नहीं हुआ है।
पंजाब के मानसा जिले में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, धारदार हथियार से की बुजुर्ग देवर और भाभी की हत्या 
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, मानसा (पंजाब)

मानसा के गांव अहमदपुर में एक बुजुर्ग देवर-भाभी की तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह उस समय चली, जब उनके लिए चाय पानी लेकर गए। बुढलाडा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।

बलवीर सिंह ने बताया कि उसका पिता जंगीर सिंह अपने पशुओं की रखवाली के लिए बाड़े में सो रहे थे, वहीं उनकी ताई, ताया के बाहर जाने के कारण अपने पशुओं के बाड़े की रखवाली के लिए सो रही थी।

जब सुबह जाकर देखा तो उसके पिता जंगीर सिंह (62) के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उनका कत्ल किया गया था और जब दूसरी ओर ताई रणजीत कौर (60) का बिस्तर खोला गया तो उनके भी सिर पर तेजधार हथियार से हमला हत्या कर दी गई थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी (गुप्तचर) बाल कृष्ण सिंगला और डीएसपी बुढलाडा मंजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। थाना प्रभारी भूपिंदर जीत सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Share this story