गर्मियों में बिजली की नहीं होगी कोई परेशानी, PSPCL को पंजाब सरकार ने सख्त आदेश किये जारी

पी.एस.पी.सी.एल. अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक चली बैठक के दौरान बिजली मंत्री ने मैनेजमेंट से कहा कि गर्मी के दौरान बिजली की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए जरूरी उपकरणों और बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाये।
गर्मियों से पहले निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी
न्यूज डेस्क, आरएनएस, चंडीगढ़  (पंजाब)

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. आज पंजाब स्टेट पॉवर कार्पोरेशन (पी.एस.पी.सी.एल.) को गर्मी के मौसम के दौरान पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पहले से प्रबंध करने को लेकर आदेश जारी किए हैं ताकि राज्य के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

यहां पी.एस.पी.सी.एल. अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक चली बैठक के दौरान बिजली मंत्री ने मैनेजमेंट से कहा कि गर्मी के दौरान बिजली की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए जरूरी उपकरणों और बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाये।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जाएं ताकि गर्मियों के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को पूरा कर करने में पी.एस.पी.सी.एल.  को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस बीच पी.एस.पी.सी.एल. की कारगुजारी से संबंधित विभिन्न मापदंडों की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने संबंधित अधिकारियों से लोगों तक सेवाएं पहुंचाने की गति तेज करने और जिन क्षेत्रों में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है वहां नुकसान कम करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए खराब मीटरों से संबंधित औसतन बिल के मामलों को निपटाने को लेकर एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। बिजली मंत्री ने विभाग के मुख्य इंजीनियरों को संबंधित डिवीजन अधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठकें आयोजित करने का भी निर्देश दिया ताकि विभाग की कारगुजारी में और सुधार किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में मुख्य इंजीनियरों द्वारा एक-दूसरे से संबंधित कार्यालयों के कार्यों का निरीक्षण भी किया जायेगा। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बैठक के दौरान अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार वर्ष 2023 के दौरान विभाग ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए नये कीर्तिमान स्थापित किये।

उसी प्रकार वर्ष 2024 के दौरान बिजली विभाग राज्य की मार्गों को रोशन करने में अहम भूमिका निभायेगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली) तेजवीर सिंह, सी.एम.डी. पी.एस.पी.सी.एल. बलदेव सिंह सरां, निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन डी.पी.एस. ग्रेवाल, डायरेक्टर जनरेशन परमजीत सिंह और मुख्य इंजीनियर उपस्थित थे।

Share this story