Punjab Top 10 News : आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चंडीगढ़ मेयर चुनाव, तो वही कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा जेल से हुए रिहा

Punjab Top 10 News : आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चंडीगढ़ मेयर चुनाव, तो वही कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा जेल से हुए रिहा
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (पंजाब)

1. आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चंडीगढ़ मेयर चुनाव, बीजेपी को हराने की पूरी तैयारी

चंडीगढ़ का मेयर चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन अंतिम दौर में पहुंच गई है। हालांकि, अभी गठबंधन की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन हाईकमान कभी भी इस पर मुहर लगा सकते हैं।
इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके बाद आप काफी मजबूत स्थिति में आ जाएगी। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A एलायंस के तहत कांग्रेस और आप एक साथ चुनाव लड़ने की तैयारी की है।

2. कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को आज मिली बड़ी राहत, जेल से हुए रिहा

भुलत्थ हलके से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा नाभा जेल से बाहर आ गए हैं। बता दें कि भुलत्थ हलके से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को आज बड़ी राहत मिली है। कपूरथला कोर्ट ने खैहरा की जमानत याचिका मंजूर करते हुए उन्हें जमानत दे दी है।

3. सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस पर सैनिकों के अदम्य साहस को सीएम भगवंत मान ने किया याद

बता दें कि हर साल 14 जनवरी को सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस मनाया जाता है। इस दिन सैनिकों के अदम्य साहस को याद किया जाता है। भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा द्वारा प्रदान की गईं सेवाओं के सम्मान के रूप में हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है।

4. जालंधर कैंट एरिया में बेखौफ घूम रहे हैं चोर-लुटेरे, दिया कई वारदातों को अंजाम

थाना रामा मंडी और थाना जालंधर कैंट के एरिया में चोर-लुटेरे बेखौफ घूम रहे हैं और कई वारदातों का सुराग न लगने से लोगों में भारी गुस्सा है। 22 दिसंबर की रात को दकोहा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव सलेमपुर मसंदां में काला कच्छा गिरोह के करीब एक दर्जन नकाबपोशों ने 7 दिसंबर को अमेरिका से आए उजागर सिंह के बेटे सुच्चा सिंह के घर पर डकैती डाली थी।

5. पंजाब में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगले 24 घंटों में यानी कि 16.1.24 (दोपहर 3.30 बजे) तक पंजाब के अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे के साथ शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है।

6. पत्नी पर रखता था बुरी नजर, तो पति ने इस तरह लिया बदला

शिकायतकर्ता के अनुसार नामजद व्यक्ति शिकायतकर्ता की पत्नी पर बुरी नजर रखते थे और रोकने पर उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया।

7. केन्द्रीय जेल में हो रहा था मोबाइल फोन एवं इंटरनेट का इस्तेमाल, दो फोन बरामद

केन्द्रीय जेल हवालातियों से फोन मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आए दिए जेल से कोई न कोई अवैध सामान मिलना अब आम बात हो गई है। केन्द्रीय जेल के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर मध्यरात्रि चैकिंग कर एक हवालाती से दो फोन बरामद किए हैं।

8. पंजाब में बेखौफ लुटेरें, सचखंड श्री दरबार साहिब के पास Gun Point पर व्यापारी से की लूट

पंजाब में बेखौफ लुटेरें आए दिन बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरी व लूट की हो रही वारदातों से लोगों में सहम का माहौल है। ऐसा ही एक मामला सचखंड श्री दरबार साहिब के पास से सामने आया है। जहां पर लुटेरों ने एक रेस्टोरेंट व्यापारी से को निशाना बनाया और पिस्तौल की नोक पर उसकी पत्नी व बच्ची को अगवा कर लिया। इस संबंधी जानकारी पीड़ित व्यक्ति आनीश ने एक प्रेस कॉन्फ्रैंस के जरिए दी है।

9. नगर कीर्तन श्री मुक्तसर साहिब से गुरुद्वारा हाजीरत्न बठिंडा के लिए हुआ रवाना

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश गुरपर्व को समर्पित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से आरंभ हुआ आपे गुरु चेता नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री टूटी गंढी साहिब श्री मुक्तसर साहिब में रात्रि विश्राम करने उपरांत खालसाई जाहो जलाल से अपने अगले पड़ाव के लिए गुरुद्वारा हाजीरत्न साहिब बठिंडा के लिए रवाना हो गया।

10. 1000 करोड़ का घोटाला, रिपोर्ट मांगने पर फूले नगर निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों के हाथ-पांव

केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत जालंधर नगर निगम को भेजे करीब 1000 करोड़ रुपए में हुए घोटाले की जांच को लेकर भाजपा नेताओं ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को एक लिखित शिकायत भेज कर इसकी केंद्रीय एजैंसी से जांच करवाने की मांग की थी।

Share this story