देखिये वीडियो! लाइव कार्यक्रम में इस युवक की बात सुन क्यों रोने लगे सीएम भगवंत मान

मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार बने 1 साल आठ महीने का समय ही हुआ है लेकिन सीएम के तौर पर मान की लोकप्रियता काफी बढ़ी है।
देखिये वीडियो! लाइव कार्यक्रम में इस युवक की बात सुन क्यों रोने लगे सीएम भगवंत मान 
न्यूज डेस्क, दून हॉराइज़न, चंडीगढ़ (पंजाब) 

इसकी व‍जह उनकी नीतियां और उनका अपनापन है, वो लोगों के दुख-सुख को अपना मानते हैं। भगवंत मान की ऐसी ही तस्‍वीर सामने आई हैं जिसमें भगवंत मान एक युवक जिसकी शादी होने वाली है उसकी बात सुनकर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंख नम हो गई।

बता दें मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के इतने कम से कार्यकाल में बड़ी संख्‍सा में युवाओं की सरकारी पदों पर नियुक्तियां हुई हैं। इसी क्रम में हाल ही में नियुक्‍त किए गए नव नियुक्‍त उम्‍मीदवारों को मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्‍हें उज्‍जवल भविष्‍य के लिए शुभकानमाएं दी।

इस मौके पर जिन लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया उन्‍होंने अपना अनुभव भी शेयर किया। इस दौरान एक नवनियुक्‍त उम्‍मीदवार ने जब अपना अनुभव शेयर किया तो उसे सुनकर सीएम भगवंत मान भावुक हो गए और उनकी आंखे नम हो गई।

दरअसल, इस नव नियुक्‍त उम्‍मीदवार ने बताया कि दो दिन बाद उसकी शादी है और आज उसे मान सरकार में नौकरी मिल गई है। उसे सरकारी नौकरी मिलने पर परिवार बहुत खुश है। इस बात को जब उसने शेयर किया तो वो भावुक होकर रोने लगा, उसे देखकर सीएम और बाकी उम्‍मीदवारों की आंखे भी नम हो गई।

उन्‍होंने बताया कि मेरी मां का निधन हो चुका है और उनका सपना था कि मैं सरकारी नौकरी करूं, मेरी मां का सपना मुख्‍यमंत्री मान की बदौल आज सच हो गया है।ये बात सुनकर मुख्‍यमंत्री मान भावुक हो गए। भगवंत मान ने कहा शादी से पहले ही घर में समा बंध जाता है और अगर वह शादी के बारे में बता देते तो उसके घर पर ही नियुक्ति पत्र पहुंचा दिया जाता।

इसके साथ उन्‍होंने युवक और उनकी भावी जीवनसंगिनी के सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा कई अन्य उम्मीदवारों ने अपने दिल की बातें और अनुभव मुख्यमंत्री के साथ सांझा किए और सभी बेहद खुश नजर आए।

Share this story