सुकमा : तीन लाख के इनामी दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा : तीन लाख के इनामी दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण


सुकमा : तीन लाख के इनामी दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण


सुकमा, 06 मई (हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के पूना नकॉम (नई सुबह, नई शुरुआत) के तहत प्रतिबंधित नक्सली संगठन के तीन लाख के इनामी दो नक्सली ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया है। दो लाख के इनामी केरलापाल एरिया कमेटी प्लाटून नंबर 30 का सदस्य मडकम जितेन्द्र उर्फ सन्ना एवं एक लाख के इनामी बोड़केल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष नक्सली गड़पा नागेश दोनों निवासी थाना चिंतलनार के द्वारा आज सुकमा एसपी सुनील शर्मा, किरण गंगाराम चव्हाण, अति पुलिस अधीक्षक सुकमा ऑप्स रजत कुमार नाग, उप पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली मड़कम जितेन्द्र वर्ष 2011 से बाल सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती होकर वर्ष 2011 से 2013 तब बाल सीएनएम सदस्य के पद पर कार्य किया, वर्ष 2014 से 2015 तक बगड़ेगुड़ा पंचायत सीएनएम सदस्य के पद पर कार्य किया, वर्ष अक्टूबर 2015 से जून 2020 तक डीके सीएनएम अध्यक्ष चंदू का सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्य किया एवं जलाई 2000 में किरलापाल अन्तर्गत पर फायरिंग, रोड खोदने, नवनिर्मित अस्पताल को क्षतिग्रस्त करने आईईडी लगाने जैसे कई घटनाओं में सम्मिलित रहा है।

इसी प्रकार आत्मसमर्पित नक्सली गड़पा नागेश को वर्ष 2003 में माओवादी मदन्ना के द्वारा सीएनएम अध्यक्ष के पद पर भर्ती कराया गया था। तत्पश्चात् वर्ष 2003 से 2017 तक सीएनएम अध्यक्ष के पद पर कार्य किया तथा जनवरी 2017 से अप्रैल 2017 तक जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर एवं जून 2017 से अब तक डीएकेएमएस अध्यक्ष (पदाथोड़केल आरपीसी) के पद पर कार्यरत था। गड़पा नागेश 05 जून 2021 को थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत मल्लेवागू नाला के पास रोड खोद मार्ग करने की घटना में शामिल रहा है। इस घटना के बाद थाना चिंतलनार में अपराध क्रमांक 04/21 का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके अतिरिक्त गड़या नागेश थाना चिंतलनार, चिंतागुफा, जगरगुंडा क्षेत्रान्तर्गत रोड़ खोदने, आईईडी लगाने, आम नागरिक की हत्या, पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने, स्पाईक्स लगाने जैसे कई घटनाओं में सम्मिलित रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Share this story