Uttarakhand News Bulletin-45 : ऊखीमठ में बंदरों के झुंड ने किया महिला पर हमला, जानिए रुद्रप्रयाग की ऐसी ही तमाम छोटी बड़ी खबरें...

Uttarakhand News Bulletin-45 : A herd of monkeys attacked the woman in Ukhimath, know all such small and big news of Rudraprayag

Uttarakhand News Bulletin-45 : ऊखीमठ में बंदरों के झुंड ने किया महिला पर हमला, जानिए रुद्रप्रयाग की ऐसी ही तमाम छोटी बड़ी खबरें...

रुद्रप्रयाग। नगर में बंदरों के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को एक बार फिर बंदरों के झुंड ने मन्दिर मार्ग पर बबीता देवी, निवासी ओंकारेश्वर वार्ड ऊखीमठ पर हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह बंदरों को भगाया।

बाद में महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। ऊखीमठ नगर में आए दिन बंदर राहगीरों पर हमला कर काट रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। दो सप्ताह के भीतर बंदरों के हमले की यह चौथी घटना है।

आए दिन बंदरों द्वारा लोगों को काटने की बात आम हो गयी है। रास्तों में झुंड बनाकर बैठे बंदर बच्चों व बुजुर्गों पर ज्यादा हमले कर रहे हैं। बावजूद सरकार, स्थानीय नगर प्रशासन व तहसील प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

पिछले डेढ़ महीनों में बंदरों से काटने की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो गयी हैं। बंदरों से काटने की घटनाएं सबसे ज्यादा ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग पर हो रही हैं। बंदरों का खौफ ऐसा है कि बुजुर्ग व बच्चे अकेले घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

स्थानीय लोग सीएम से लेकर डीएम तक बंदरों की समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है। बंदरों के आतंक से परेशान नगरवासियों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
 

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई दुर्गा देवी की देवरा यात्रा

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के ग्राम पंचायत फेगू में स्थित मां दुर्गा देवी की देवरा यात्रा विशेष पूजा अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हो गई है। पहले दिन डोली मंदिर के भंडार कक्ष में विरामजान रही। सोमवार को फेगू गांव के भ्रमण के बाद रात्रि प्रवास के लिए डोली बरम्वाडी पहुंचेगी।

करीब डेढ माह भ्रमण के दौरान मां दुर्गा क्षेत्र के मठ-मंदिरों एवं विभिन्न गांवों का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछेगी। रविवार को दुर्गा मंदिर फेगू में सबसे पहले मां दुर्गा की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मां को भोग लगाया गया।

इस दौरान नवनिर्मित भंडार कक्ष का हवन के साथ शुद्धिकरण भी किया गया। करीब 12 बजे मां दुर्गा की भोग मूर्तियों को विधिविधान एवं मंत्रों के साथ गर्भगृह से बाहर लाया गया। जिसके बाद भोग मूर्तियों को डोली में सजाकर डोली का श्रृंगार किया गया। इस दौरान मां की डोली ने नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद भी दिया।

पहले दिन डोली को मंदिर के भंडार कक्ष में विराजमान किया गया। सेामवार को फेगू गांव में दर्शन देने के बाद डोली रात्रि विश्राम के लिए बरम्वाडी पहुंचेगी। इसके बाद डोली विभिन्न मठ मंदिरों एवं गांवों का भ्रमणकर भक्तों को दर्शन देगी।

मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम दत्त तिवारी एवं मठाधीश दौलत सिंह दुमागा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा देवी का देवरा भ्रमण कार्यक्रम निश्चित हो गया है। लगभग डेढ माह के देवरा भ्रमण के दौरान डोली विभिन्न मठ मंदिरों एवं गांवों का भ्रमण करेगी।

इस दौरान भक्तों की कुशलक्षेम पूछने के साथ ही उन्हें अपना आशीष भी देगी। 25 अगस्त को मां दुर्गा की डोली अपने मूल स्थान फेगू वापस पहुंचेगी। उन्होंने यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभाग करने की अपील की है।

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, मठाधीश दौलत सिंह दुमागा, समिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम तिवारी, विशाल मणी सेमवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, भारतभूषण भंडारी, शिवानंद सेमवाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

धूम-धाम से मनाई ईद

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय सहित जिले भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद को धूमधाम से मनाया। साथ ही एक दूसरे को बधाई दी। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। सुबह नवाज अदा करने के बाद अनेक जगहों पर ईद मनाई गई। स्थानीय लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी।

सूरज नेगी प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनल में शामिल 

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरज नेगी को कांग्रेस पार्टी में प्रदेश में मीडिया पैनलिस्ट में स्थान मिला है। वह प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सम्मुख पार्टी की ओर से बात रखेंगे। पार्टी द्वारा जिम्मेदारी देने पर उन्होंने कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं पूर्व विधायक रणजीत रावत का आभार व्यक्त किया है।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने राज्य में कांग्रेस का पक्ष प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रखने के लिए पैनलिस्टों की नियुक्ति की है। जिसमें जनपद रुद्रप्रयाग से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूरज नेगी को उनके पूर्व अनुभव वह पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के चलते प्रदेश में मीडिया पैनलिस्ट में स्थान दिया गया है।

नेगी पूर्व में भी उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने एक बार फिर नेगी पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी मीडिया टीम में स्थान दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा उनको अपनी टीम में जगह दिए जाने पर सूरज नेगी ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं पूर्व विधायक रंजीत रावत का आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भरपूर प्रयास करेंगे।

सूरज नेगी प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनल में शामिल

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरज नेगी को कांग्रेस पार्टी में प्रदेश में मीडिया पैनलिस्ट में स्थान मिला है। वह प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सम्मुख पार्टी की ओर से बात रखेंगे। पार्टी द्वारा जिम्मेदारी देने पर उन्होंने कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं पूर्व विधायक रणजीत रावत का आभार व्यक्त किया है।
 

Share this story