Chamoli News Today 18th May 2023 : फटाफट अंदाज़ में जाने चमोली की दिनभर की तमाम छोटी-बड़ी खबरें

सबसे बड़ी सेवा है राष्ट्र निर्माण की सेवा: सेमवाल, आगे पढ़ें चमोली की दिनभर की तमाम छोटी-बड़ी खबरें
Chamoli News Today 18th May 2023 : फटाफट अंदाज़ में जाने चमोली की दिनभर की तमाम छोटी-बड़ी खबरें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश प्रसाद सेमवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। जिसमें स्वयं सेवकों के सहयोग के साथ ही हर नागरिक का सहयोग होना जरूरी है। गुरूवार सुबह यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए प्रांत कार्यवाह सेमवाल ने कहा कि हिेंदू संस्कृति विश्व की सबसे पौराणिक और समृद्धशाली संस्कृति है। अखंडता में एकता की यह संस्कृति आज विश्व में अपने विशेष पहचान बना रही है।

सेमवाल ने स्वयं सेवकों से संगठन की कार्यप्रणाली, संगठन विस्तार, मुहल्ला और ग्राम स्तर पर स्वयं सेवकों की सेवाएं सहित कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान जिला कार्यवाह राजेंद्र सिंह भंडारी, सह जिला कार्यवाह डॉ. एपी हटवाल, जिला प्रमुख मुरलीधर चंदोला, जिला प्रचारक जगदीप, भरत दानू, दिनेश कुनियाल, बीके उपाध्याय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, विहिप के नगर उपाध्यक्ष एपी गौड़, बीडी भट्ट, केपी सती, चेतन मनोड़ी, आलम सिंह, प्रह्लाद सती, अनिल कंडवाल, रामेश्वर प्रसाद सती, सूरज नेगी आदि मौजूद थे।

कूनीगाड़ क्षेत्र में लंपी रोग का प्रकोप, टीकाकरण करने की मांग

गैरसैंण प्रखंड़ के चौखुटिया विकासखंड़ से सटे कूनीगाड़ क्षेत्र में वर्तमान में दर्जनों गौ वंश के मवेशी विषाणुजनित संक्रामक बीमारी लंपी रोग से ग्रस्त है जिससे कास्तकार परेशान हो गए है। यह रोग बड़ी तेजी से अन्य गांवों में पांव पसार रहा है। बता दें कि वर्तमान में खरीफ की फसल की बुआई चरम पर है वही गेंहू की मंडाई में बैलों का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही दूध देने वाली गांये भी दूध नही दे रही हैं जिससे महिलाओं को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

इस बीमारी से बचाव पशु का टीकाकरण है। इस बीमारी में गौवंश के मवेशियों के शरीर में बड़े बड़े चकते हो जाते हैं। बीमार जानवर खाना छोड़ देता है। जिससे जानवर कमजोर हो जाता है तथा उसके मरने की भी संभावना प्रबल हो जाती है। प्रधान भंडारी खोड़ लीलाधर जोशी ने बताया कि उनके क्षेत्र के कई गांवों में यह बीमारी बड़ी तेजी से फैल रही है। पशु पालन विभाग को सूचना देने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई।

उन्होंने पशुपालन विभाग से शीघ्र कूनीगाड़ क्षेत्र में पशुचिकित्सकों की टीम भेजने व पशुओं के टीकाकरण की मांग की है। बताया कि इस संबंध में बीडीसी की बैठक में भी इस बावत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

ग्वालदम कॉलेज में मनाया गया इंटरनेशनल मिलेट ऑफ द ईयर

राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम में इंटरनेशनल मिलेट ऑफ द ईयर 2023 के उपलक्ष में फ्यूचर ऑफ द नेशन, वर्क ऑन मिलेट कल्टीवेशन विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल, एमडीएम प्रभारी बीएस नेगी, आरएस रावत, मनोज जोशी, पूनम कुंवर, केएस बिष्ट, हेमा पवार, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, बीएस दानू, रामेश्वरी ने कहा मोटे अनाजों के प्रोत्साहन हेतु वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेंबली में इंटरनेशनल मिलेट ऑफ द ईयर के रूप में मनाने हेतु भारत सरकार के प्रस्ताव के बारे में बताया गया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य सुरक्षा हेतु भारत सरकार के इस प्रस्ताव को 72 देशों के सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल कहा कि मोटा अनाज अर्थात मिलेट्स विटामिन प्रोटीन और खनिज लवणों के अच्छे स्रोत होते हैं जो कि मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और मोटे अनाजों के अधिक से अधिक सेवन करने से स्वस्थ और मजबूत शरीर का निर्माण होता है।

सफाई कर लोगों को किया जागरूक

लाइफ स्टायल एंड एनवायरनमेंट कार्यक्रम के तहत बद्रीनाथ वन प्रभाग, मध्य पिंडर रेंज थराली द्वारा थराली के राडीबगड में प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित कर आसपास के लोगों को जागरूक किया। मध्य पिण्डर रेंज के वन दरोगा खीमानंद खंडूडी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत राडीबगड,तहसील परिसर के आसपास के स्थानीय लोगो,व्यापारियों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने ककी अपील की गई।

स्थानीय लोगों को प्लास्टिक के पर्यावरणीय दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। बड़ी मात्रा के आसपास विखरे प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। इस दौरान वन दरोगा रमेश भंडारी,कंचन सिंह,हिमांशु कुमार,लक्क्मी प्रसाद, नारायण सिंह,शशी जोशी सहित वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया।

हिमाचल के राज्यपाल ने किए बदरी-केदार के दर्शन

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने सपरिवार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंच कर भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की। गुरुवार को हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ला बद्रीनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना की।

इससे पूर्व राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ला ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राज्यपाल को भगवान केदारनाथ का प्रसाद,भस्म, रूद्राक्ष माला भेंट की।

इस अवसर मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, यात्रा मजिस्टेट योगेश मेहरा, तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी मौजूद रहे। उधर, भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के पश्चात मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र, तुलसी माला भेंट की।

इस अवसर पर यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा, मंदिर समिति बदरीनाथ के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी तथा मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान भी मौजूद रहे‌। राज्यपाल ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं हेतु प्रदेश सरकार एवं मंदिर समिति की प्रशंसा की।

Share this story