स्वरोजगार से पलायन तो रुकेगा आमदनी भी बढ़ेगी : भगत सिंह कोश्यारी

उत्तराखंड के पूर्व सीएम व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को कहा कि राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देना चाहिए। इससे न सिर्फ पलायन रुकेगा बल्कि आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। शनिवार को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस पहुंचे पूर्व सीएम कोश्यारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 
स्वरोजगार से पलायन तो रुकेगा आमदनी भी बढ़ेगी : भगत सिंह कोश्यारी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम धामी की जोड़ी लगातार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह जनता के सेवक हैं और इसीलिये जनता के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा है कि व्यक्ति राज्यपाल बनने के बाद जनता से दूर रहेगा।

पर वह जनता से दूर नहीं रह सकते और जनता जनार्दन को समझते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल बनकर उन्होंने राजभवन के दरवाजे जनता के लिए खोल दिये।

उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिये रोजगार को बढ़ावा देना होगा। पहाड़ अब काफी बदल गया है, लोग यहां रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं जो अच्छा संकेत है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा, भाजपा नेता राजेश कुमार, सुखदेव सिंह नामधारी, वीरेंद्र बिष्ट, कुलविंदर सिंह किंदा, मेजर सिंह संधू, गोपाल कोछड़, विकास गुप्ता, बिट्टू चौहान, आशीष ठाकुर, गौरव शर्मा, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।

वयोवृद्ध भाजपा नेता योगराज पासी से मिले

बाजपुर। पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने वयोवृद्ध भाजपा नेता योगराज पासी के घर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके बाद कोश्यारी विहिप नेता यशपाल राजहंस के आवास पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने यशपाल राजहंस की बहन की शादी की शुभकामनाएं दीं।

Share this story

Around The Web