ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

IAS Transfer Uttarakhand : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 अफसरों के बदले विभाग

उत्तराखंड शासन में 3 IAS समेत 6 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव हुआ है। कार्मिक विभाग ने तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।

IAS Transfer Uttarakhand : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 अफसरों के बदले विभाग

HIGHLIGHTS

  • 3 IAS, 1 PCS और सचिवालय सेवा के 2 अधिकारियों के पद बदले गए।
  • बाध्य प्रतीक्षा में चल रहीं महिमा रौंकली को राजस्व व सैनिक कल्याण मिला।
  • IAS विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव गृह विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • IAS आनंद श्रीवास्तव को नागरिक उड्डयन विभाग और कृषि महानिदेशक का जिम्मा मिला।
  • कार्मिक अनुभाग ने सभी अफसरों को तत्काल नवीन पदभार संभालने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS Officers), राज्य सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के 6 वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में तत्काल प्रभाव से फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत 3 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में अहम संशोधन किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : रामलीला मैदान शुद्धिकरण पर बोले महेंद्र भट्ट, कांग्रेस पर साधा निशाना

उप सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

IAS Transfer Uttarakhand – आईएएस अफसरों को मिली अहम जिम्मेदारियां

शासन द्वारा जारी तबादला सूची (Transfer List) के अनुसार वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अब अपर सचिव, गृह विभाग का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। श्री जोगदंडे वर्तमान में आयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन, मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर तथा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दायित्व संभाल रहे हैं।

वहीं, वर्ष 2013 बैच के आईएएस डॉ. आनंद श्रीवास्तव के दायित्वों में भी अहम बदलाव हुआ है। उन्हें अपर सचिव राजस्व के पदभार से अवमुक्त किया गया है। अब उन्हें अपर सचिव नागरिक उड्डयन तथा महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास कृषि व कृषक कल्याण का प्रभार पूर्ववत बना रहेगा।

यह भी पढ़ें : सड़क नापने गई सरकारी टीम पर बरसे जूते-पत्थर, वीडियो आया सामने

वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास के कार्यभार से अवमुक्त कर दिया गया है। श्री गोस्वामी के पास शहरी विकास, निदेशक शहरी विकास निदेशालय और भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार यथावत रहेगा।

पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्व बदले

प्रशासनिक सर्जरी के तहत पीसीएस अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव समाज कल्याण के पदभार से मुक्त किया गया है। श्री सेमवाल के पास सचिवालय प्रशासन, बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम के प्रबंध निदेशक और आयुक्त दिव्यांगजन का प्रभार बना रहेगा।

सचिवालय सेवा के अधिकारी सुनील सिंह को गृह विभाग के पदभार से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव आवास की नई जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास राजस्व विभाग का कार्यभार पूर्ववत रहेगा।

यह भी पढ़ें : 36 घंटे काम और कम वेतन, अब आर-पार के मूड में 600 पीजी डॉक्टर

लंबे समय से बाध्य प्रतीक्षा (Awaiting Posting) में चल रहीं सचिवालय सेवा की अधिकारी श्रीमती महिमा रौंकली को भी नई तैनाती मिल गई है। शासन ने उन्हें अपर सचिव राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

कार्मिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित सभी अधिकारी अपने पूर्व पदभार से अवमुक्त होकर तत्काल नए पदों पर योगदान देंगे। इसके साथ ही कार्यभार ग्रहण करने से संबंधित प्रमाणक शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराने को कहा गया है। शासन स्तर से हुए इस फेरबदल को राज्य के विकास कार्यों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment