ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग
ब्रेकिंग
2027 की जंग के लिए BJP का नया ठिकाना तैयार, 100 गाड़ियों की पार्किंग समेत खास इंतजामअंकिता की निजी चैट सार्वजनिक करने पर भड़के माता-पिता, गांधी पार्क में शुरू किया अनशनसड़क, बिजली, पानी और जमीन के मामले लेकर पहुंचे लोग, धामी ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारीगुरु नानक प्रकाश पर्व पर धामी को मिला खास सम्मान, मिली ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधिरुड़की में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायलकविता कोठियाल की मौत के बाद वन विभाग को मिली कामयाबी, कोटड़ीढांग में गुलदार पकड़ाउत्तराखंड में 36 नायब तहसीलदारों की नियुक्ति, धामी बोले- बिना सिफारिश जनता के काम करें26 नवंबर को जनता के सामने आएगा धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, महेंद्र भट्ट ने बताई तैयारीउत्तराखंड में कई राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे डबल लेन, गडकरी ने धामी को बताई 2027-28 की तैयारीउत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 27 से 30 जनवरी के बीच लागू हो सकती है आचार संहिता2027 की जंग के लिए BJP का नया ठिकाना तैयार, 100 गाड़ियों की पार्किंग समेत खास इंतजामअंकिता की निजी चैट सार्वजनिक करने पर भड़के माता-पिता, गांधी पार्क में शुरू किया अनशनसड़क, बिजली, पानी और जमीन के मामले लेकर पहुंचे लोग, धामी ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारीगुरु नानक प्रकाश पर्व पर धामी को मिला खास सम्मान, मिली ‘शेर-ए-उत्तराखण्ड’ की उपाधिरुड़की में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायलकविता कोठियाल की मौत के बाद वन विभाग को मिली कामयाबी, कोटड़ीढांग में गुलदार पकड़ाउत्तराखंड में 36 नायब तहसीलदारों की नियुक्ति, धामी बोले- बिना सिफारिश जनता के काम करें26 नवंबर को जनता के सामने आएगा धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, महेंद्र भट्ट ने बताई तैयारीउत्तराखंड में कई राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे डबल लेन, गडकरी ने धामी को बताई 2027-28 की तैयारीउत्तराखंड चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 27 से 30 जनवरी के बीच लागू हो सकती है आचार संहिता

LPG Shortage : “गरीब का चूल्हा बुझा रही सरकार”, महिला कांग्रेस ने घेरी केंद्र सरकार

Written by: Harpreet Singh |
Mar 12, 2026 15:29 IST i
✎ Published On Mar 12, 2026 15:29 IST 🕒 Last Updated On Mar 12, 2026 15:29 IST

उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने देहरादून में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और गलत आर्थिक नीतियों का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि महंगाई और सिलेंडरों की कमी से आम जनता का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

LPG Shortage : "गरीब का चूल्हा बुझा रही सरकार", महिला कांग्रेस ने घेरी केंद्र सरकार

मुख्य बातें

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम कम नहीं किए गए।
  • कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड के जरिए चंदा देने वाले औद्योगिक घरानों को लाभ पहुँचाने के लिए जनता पर महंगाई थोपी जा रही है।
  • कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्यों में सिलेंडर की कमी से होटल और किचन बंद होने का दावा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई।

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में आज महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रसोई गैस किल्लत (LPG Shortage) और बढ़ती कीमतों को लेकर तीखे सवाल दागे हैं।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने साफ तौर पर कहा कि पिछले 12 वर्षों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹450 से बढ़ाकर ₹1100 तक पहुँचा दिए गए हैं। इस बेतहाशा वृद्धि ने न केवल गरीब बल्कि मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है और गृहिणियों का बजट पूरी तरह तहस-नहस हो गया है।

विदेशी नीति और कच्चे तेल पर घेरा

प्रेस वार्ता के दौरान ज्योति रौतेला ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देते हुए सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपने न्यूनतम स्तर पर थीं, तब केंद्र सरकार ने इसका लाभ आम जनता को क्यों नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संसद में चर्चा करने से भाग रही है और देश की विदेश नीति का असर अब सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।

चुनावी चंदे और उद्योगपतियों से साठगांठ का आरोप

कांग्रेस ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तेल कंपनियों और चुनिंदा औद्योगिक घरानों ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को भारी चंदा दिया है। रौतेला के अनुसार इसी का प्रतिफल है कि सरकार इन कंपनियों को निजी लाभ पहुँचाने के लिए आम आदमी पर महंगाई का बोझ डाल रही है। उन्होंने दावा किया कि देश के कई हिस्सों में हालात इतने खराब हैं कि होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सिलेंडर की कमी के कारण बंद होने की कगार पर पहुँच गए हैं।

आंदोलन की दी चेतावनी

महिला कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि रसोई गैस की कीमतों में तत्काल कटौती की जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है, तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन शुरू करेगी। इस दौरान नजमा खान, उर्मिला थापा और पूनम सिंह सहित कई वरिष्ठ महिला नेत्री मौजूद रहीं।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment

अपना राज्य चुनें×