home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Maharashtra Monsoon : 24-25 जून तक खिंच सकता है मुंबई का इंतजार, स्काईमेट ने दिया ये नया अपडेट

महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है और अगले 5 से 6 दिनों तक इसके आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई और कोंकण क्षेत्र में अब 24-25 जून के आसपास ही झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

Maharashtra Monsoon : 24-25 जून तक खिंच सकता है मुंबई का इंतजार, स्काईमेट ने दिया ये नया अपडेट

HIGHLIGHTS

  • महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार 5-6 दिन के लिए रुकी।
  • दक्षिण कोंकण पहुंचकर अटका दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रवाह।
  • अरब सागर से आने वाली हवाएं कमजोर पड़ने से देरी।
  • मुंबई में अब 24-25 जून के आसपास बारिश की संभावना।

मुंबई : इस साल मानसून बार-बार अपनी रफ्तार खोता दिख रहा है। पिछले दिनों 4 जून को केरलम पहुंचने के बाद यह अटक गया था, अब महाराष्ट्र में यह आगे नहीं बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण कोंकण और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में आगे बढ़ गया था, लेकिन अब बाकी हिस्सों में बढ़ने की प्रक्रिया कुछ दिन से रुकी हुई है। विभाग ने बताया कि यह अगले 5 से 6 दिन में बढ़ेगी।

आईएमडी ने बयान में कहा, यह देरी बड़े पैमाने पर मौसम की अनुकूल स्थितियों के न होने के कारण हुई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 8 जून को दक्षिण कोंकण और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के आस-पास के इलाकों में आगे बढ़ा। महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में इसके आगे बढ़ने की प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से रुकी हुई है। अब बारिश 24-25 जून के आस-पास कोंकण क्षेत्र में बढ़ने की संभावना है। मौसम की स्थितियों पर लगातार नज़र रखी जा रही है।”

आईएमडी के मुताबिक, वर्तमान मानसून प्रवाह में अरब सागर से आने वाली तीव्र ऊर्जा की कमी दिख रही है, जो नमी बढ़ाकर वर्षा कराने और मानसून की प्रगति में सहायक होती है। अरब सागर के ऊपर मानसून परिसंचरण से जुड़ी निम्न स्तरीय दक्षिण-पश्चिमी हवाएं कमजोर हो गई हैं, जिससे महाराष्ट्र तट और आंतरिक क्षेत्रों की ओर नमी प्रसार कम हो गया है। पश्चिमी हिंद महासागर और अरब सागर के ऊपर भूमध्य-रेखा के पार बहने वाली हवा भी कमजोर हुई है।

मानसून की प्रगति में रुकावट का असर मुंबई में भी दिखेगा। यहां मानसून के आगमन की तारीख को 2 सप्ताह आगे कर दिया गया है। पहले यह 11 जून निर्धारित था। निजी मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काईमेट ने संकेत दिया है कि यदि वर्तमान वायुमंडलीय स्थितियां बनी रहती हैं तो देरी और भी बढ़ सकती है। बात दें कि मुंबई में 2019 और 2023 में भी मानसून ने काफी इंतजार कराया था। तब 25 जून को मानसून आया था।

Shailendra Pokhriyal

शैलेन्द्र पोखरियाल 'दून हॉराइज़न' में वरिष्ठ राष्ट्रीय संवाददाता के तौर पर देश की सियासत और प्रमुख राष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं। केंद्र सरकार की नीतियों, संसद के सत्रों और बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों पर उनकी गहरी पकड़ है। शैलेन्द्र का उद्देश्य राजनीतिक बयानों और सरकारी फैसलों के पीछे की असली सच्चाई को निष्पक्ष रूप से पाठकों के सामने रखना है। उनका लंबा पत्रकारीय अनुभव उन्हें जटिल राष्ट्रीय मुद्दों का आसान हिंदी में विश्लेषण करने में मदद करता है। वे पूरी तरह से शोध-आधारित (Fact-checked) और जनहित से जुड़ी बेबाक पत्रकारिता करने के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment