ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

Operation Prahar : सहारनपुर का जाकिर देहरादून में स्मैक बेचते दबोचा, छात्रों को बेचने की थी योजना

देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत विकासनगर से 26 लाख रुपये की अवैध स्मैक के साथ सहारनपुर के एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैराना से स्मैक खरीदकर देहरादून के छात्रों और स्थानीय मजदूरों को बेचने की कोशिश में था।

Operation Prahar : सहारनपुर का जाकिर देहरादून में स्मैक बेचते दबोचा, छात्रों को बेचने की थी योजना

HIGHLIGHTS

  • विकासनगर से 26 लाख रुपये की स्मैक जब्त हुई
  • सहारनपुर का 24 वर्षीय आरोपी जाकिर गिरफ्तार किया गया
  • आरोपी कैराना से स्मैक खरीदकर देहरादून लाया था
  • छात्रों और स्थानीय कामगारों को बेचने की योजना थी

देहरादून, 23 जुलाई 2026 (दून हॉराइज़न)।

Operation Prahar : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है।

पुलिस टीम ने गैस गोदाम विकासनगर क्षेत्र में नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्थिति में घूम रहे युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 24 वर्षीय जाकिर पुत्र वकील के रूप में हुई है, जो बड़ा कुंआ, मिर्जापुर, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पूछताछ में आरोपी जाकिर ने खुलासा किया कि वह यह स्मैक उत्तर प्रदेश के कैराना इलाके के एक स्थानीय सप्लायर से खरीदकर लाया था। उसकी योजना देहरादून के विकासनगर और आसपास के इलाकों में स्थित शिक्षण संस्थानों के छात्रों, स्थानीय नशेड़ियों और दिहाड़ी कामगारों को छोटे-छोटे पुड़ियों में यह स्मैक ऊंचे दामों पर बेचने की थी।

पूछताछ के दौरान पुलिस को कैराना और सहारनपुर नेटवर्क से जुड़े अन्य नशा तस्करों के बारे में भी ठोस सुराग मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन जानकारियों के आधार पर एक विशेष टीम गठित की गई है जो जल्द ही नेटवर्क के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार करेगी।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में डाकपत्थर चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, उप-निरीक्षक सनोज कुमार, कांस्टेबल नरेश पन्त, कांस्टेबल नवीन कोहली, कांस्टेबल पदम सिंह और कांस्टेबल रविन्द्र चौहान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : देहरादून के गांधी पार्क में आप कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Advertisement

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment