ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम बिज़नेस खेल मनोरंजन ऑटो गैजेट्स धर्म राशिफल आज का पंचांग
हेल्थ लाइफस्टाइल करियर ट्रेंडिंग

डोईवाला में गनपॉइंट पर लूटी थी स्कूटी, देहरादून पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को दबोचा

दून हॉराइज़न ब्यूरो,
Published by: Harpreet Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 03:43 PM IST

देहरादून की डोईवाला पुलिस और एसओजी ने सौंग नदी के पास गनपॉइंट पर हुई स्कूटी लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचों समेत जौलीग्रांट से दबोचा।

Doiwala vehicle robbery case

मुख्य बातें

  • सौंग नदी के पास युवक पर तमंचा तानकर लूटी थी स्कूटी।
  • नशे की तलब मिटाने के लिए मुजफ्फरनगर और हरिद्वार के युवकों ने की वारदात।
  • आरोपियों से दो अवैध तमंचे (12 व 315 बोर) और कारतूस बरामद।
  • गिरोह का तीसरा सदस्य पहले ही अवैध हथियार के साथ हरिद्वार में बंद।
  • आरोपी अंकित डोईवाला में गार्ड रह चुका था, इसलिए रास्तों से वाकिफ था।

दून हॉराइज़न, डोईवाला (07 सितंबर): देहरादून के डोईवाला इलाके में करीब सवा महीने पहले तमंचे के बल पर हुई सनसनीखेज स्कूटी लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। डोईवाला कोतवाली पुलिस और एसओजी देहात (SOG Rural) की संयुक्त टीम ने जौलीग्रांट स्थित पुरानी घमंडपुर रोड से दो शातिर लुटेरों को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें : देहरादून में सड़क पर भिड़े प्राइवेट कॉलेज के छात्र, पुलिस ने 7 को दबोचा

आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी के अलावा 12 बोर और 315 बोर के दो देसी तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी स्मैक और अन्य मादक पदार्थों के आदी हैं और नशे के महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे।

सौंग नदी किनारे गनपॉइंट पर छीनी थी गाड़ी

वारदात 27 जुलाई की शाम की है। ग्रेवाल ग्रीन व्यू, ऋषिकेश रोड निवासी रमनदीप सिंह अपनी स्कूटी (UK07 HA-5479) से डोईवाला की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह सीमेंट फैक्ट्री के पास सौंग नदी पुल क्षेत्र में पहुंचे, घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने सीधे सीने पर तमंचा सटाया और जान से मारने की धमकी देकर स्कूटी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के तहत डकैती/लूट का मुकदमा कायम किया। मामला संवेदनशील था, इसलिए एसएसपी देहरादून ने एसओजी देहात और स्थानीय पुलिस की स्पेशल टीम को टास्क सौंपा।

सीसीटीवी खंगाले, पुराने गार्ड की लोकेशन से मिला सुराग

जांच टीम ने डोईवाला, रानीपोखरी और ऋषिकेश हाईवे पर दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया गया। 6 सितंबर को सूचना मिली कि लूट की स्कूटी के साथ दो संदिग्ध पुरानी घमंडपुर रोड के पास किसी नई वारदात की ताक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय हर्षदीप सिंह (निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, यूपी) और 22 वर्षीय अंकित कुमार (निवासी खानपुर, हरिद्वार) के रूप में हुई।

पड़ताल में सामने आया कि आरोपी अंकित पहले देहरादून की एक प्राइवेट आवासीय सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर चुका है। डोईवाला में उसके रिश्तेदार रहते हैं, जिसके चलते उसे इलाके के सुनसान कट और भागने के रास्तों की पूरी जानकारी थी।

मुजफ्फरनगर से हरिद्वार तक आपराधिक नेटवर्क

पुलिस पूछताछ में हर्षदीप ने कुबूल किया कि गिरोह का तीसरा साथी कुछ दिन पहले ही हरिद्वार में अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। हर्षदीप पर पहले से हरिद्वार के खानपुर थाने में चोरी, लूट और ट्रेसपासिंग के तीन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी जेल से बाहर आकर दोबारा गैंग बनाकर देहरादून में लूटपाट की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में 4 नेशनल हाईवे समेत 138 सड़कें बंद, आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट (Arms Act) की धारा 3/25 की बढ़ोतरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment