देहरादून, 21 जुलाई 2026 (दून हॉराइज़न)।
Uttarakhand Weather Forecast : मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य भर के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है। 27 जुलाई तक उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होगी। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज 21 जुलाई के लिए मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार 21 जुलाई को देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इन तीनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यहां कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश का भी पूर्वानुमान है।
टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भी भारी बारिश होगी। राज्य के बाकी हिस्सों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने का अनुमान है। पूरे राज्य में आज येलो अलर्ट लागू है।
संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में हल्के से मध्यम लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। पहाड़ों से चट्टानें गिर सकती हैं। कई जगह सड़क और राजमार्ग बाधित होने की आशंका है। नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। ज्यादा बहाव के कारण नदियां खतरनाक स्थिति में होंगी। गर्जना के साथ वज्रपात होने की भी चेतावनी दी गई है।
बुधवार 22 जुलाई को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट रखा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में विशेष अलर्ट रहेगा। इन पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। अन्य जिलों में तेज गर्जना, वज्रपात और बारिश के अति तीव्र दौर चलेंगे।

गुरुवार 23 जुलाई को देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। बचे हुए अन्य जिलों में वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहेंगे।
शुक्रवार 24 जुलाई को देहरादून और नैनीताल जिलों के लिए चेतावनी है। इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। राज्य के अन्य जिलों में बारिश के तेज से बहुत तेज दौर देखने को मिलेंगे।
शनिवार 25 जुलाई को चार जिलों में ज्यादा बारिश होगी। देहरादून, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बाकी स्थानों पर बादल जोर से गरजेंगे। वज्रपात होने और बारिश की तेज से बहुत तेज बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।
रविवार 26 जुलाई और सोमवार 27 जुलाई को बारिश की तीव्रता घटेगी। इन दो दिनों में पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। यह बारिश राज्य के अधिकांश स्थानों पर होगी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ियों की ‘नो-एंट्री’, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश












