home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Chardham Yatra 2026 : श्रद्धालुओं के लिए तैनात होंगे 1350 डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग का मेगा प्लान तैयार

उत्तराखंड सरकार ने 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए 1350 डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती का रोस्टर जारी कर दिया है। यात्रा मार्ग पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं ताकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार मिल सके।

Chardham Yatra 2026 : श्रद्धालुओं के लिए तैनात होंगे 1350 डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग का मेगा प्लान तैयार

HIGHLIGHTS

  • यात्रा रूट पर सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी चौबीसों घंटे तैनाती।
  • ऑक्सीजन की कमी और हाई एल्टीट्यूड बीमारियों से निपटने के लिए डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।प्रमुख प्रवेश द्वारों पर यात्रियों की
  • अनिवार्य हेल्थ स्क्रीनिंग और मेडिकल चेकअप की व्यवस्था लागू।

देहरादून। उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 19 अप्रैल से शुरू हो रही इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए इस बार 1350 डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की विशाल टीम को मोर्चे पर उतारा जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्गों और ट्रांजिट कैंपों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए विस्तृत रोस्टर तैयार कर लिया है। यह टीमें विभिन्न पड़ावों और प्रमुख तीर्थ स्थलों पर 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत जीवन रक्षक उपचार मिल सके।

महानिदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. सुनीता टम्टा ने स्पष्ट किया है कि विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए केवल सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी मेडिकल कॉलेजों के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा। यात्रा मार्ग के कठिन भूगोल को देखते हुए 25 नए मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) बनाए जा रहे हैं, जो प्राथमिक उपचार केंद्र के रूप में काम करेंगे।

हिमालय की अत्यधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से निपटने के लिए इस बार डॉक्टरों को खास ट्रेनिंग दी गई है। राजधानी देहरादून और विभिन्न जिला अस्पतालों में डॉक्टरों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों, जैसे सांस लेने में कठिनाई और हृदय संबंधी विकारों के त्वरित उपचार का अभ्यास कराया गया है।

यात्रा के मुख्य प्रवेश द्वारों पर ही श्रद्धालुओं की कड़ी हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि जिन यात्रियों को पहले से कोई गंभीर बीमारी है, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाएगी और पूरे रूट पर जगह-जगह हेल्थ एडवाइजरी के बोर्ड लगाए जाएंगे।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment