home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Dehradun Crime : आईटी पार्क से घर लौट रहे इंजीनियर को उठाया, पुल से नीचे फेंका; दून अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

देहरादून के आईटी पार्क में तैनात एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए सहस्त्रधारा रोड से प्रेमनगर तक की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Dehradun Crime : आईटी पार्क से घर लौट रहे इंजीनियर को उठाया, पुल से नीचे फेंका; दून अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

HIGHLIGHTS

  • 6 मई की देर रात सहस्रधारा क्रॉसिंग से हुआ था अपहरण।
  • जमुना वाला पुल से नीचे फेंककर पत्थरों से कुचलने का प्रयास।
  • दून अस्पताल में इंजीनियर की रीढ़ की हड्डी का हुआ मेजर ऑपरेशन।

देहरादून, 11 मई 2026 (दून हॉराइज़न)। आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अपहरण (Dehradun Crime) और उन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में देहरादून पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस की टीमें सहस्रधारा रोड से लेकर प्रेमनगर तक के तमाम सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं। शनिवार को सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर पीड़ित इंजीनियर के बयान दर्ज किए।

आधी रात को हुआ था अपहरण

शिवाजी मार्ग, कांवली रोड निवासी विनोद कुमार ने प्रेमनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र आकाश कुमार 6 मई की देर रात करीब 2:15 बजे अपनी शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहा था। वह सहस्रधारा क्रॉसिंग पर वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी स्कूटर सवार दो बदमाशों ने उसे जबरन बैठा लिया। आरोपी उसे प्रेमनगर स्थित जमुना वाला पुल पर ले गए, जहां उन्होंने न सिर्फ आकाश का मोबाइल और पैसे लूटे, बल्कि उसे जान से मारने की भी कोशिश की।

पुल से नीचे फेंका, पत्थरों से कुचलने की कोशिश

पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने उसे पुल से नीचे फेंक दिया और फिर भारी पत्थरों से कुचलने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए लहूलुहान आकाश काफी देर तक पुल के पिलर के पीछे छिपा रहा। शनिवार को दून अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने आकाश की हड्डियों का ऑपरेशन किया। एमआरआई और सीटी स्कैन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आकाश की रीढ़ की हड्डी (L-2) और राइट पेल्विक बोन में गंभीर फ्रैक्चर है।

अस्पताल में भावुक हुए परिजन

जब सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल अस्पताल में बयान दर्ज कर रहे थे, तब वह खौफनाक मंजर याद कर आकाश फूट-फूट कर रो पड़ा। भाई की हालत देखकर उसकी बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल था। एमएस डॉ. आर.एस. बिष्ट ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है, लेकिन मरीज को कम से कम डेढ़ महीने तक बेड रेस्ट पर रहना होगा। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment