home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Dehradun : डोईवाला से लेकर चकराता तक… देहरादून में 3477 जरूरतमंदों के घर पहुंचा जिला प्रशासन

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जिले में 9 विशेष शिविर लगाकर 3477 दिव्यांगों और बुजुर्गों को फ्री सहायक उपकरण बांटे गए हैं। 30 दिन चले इस महाअभियान का सफल समापन कालसी के सहिया में हुआ।

Published On: February 25, 2026 10:36 PM
Dehradun : डोईवाला से लेकर चकराता तक... देहरादून में 3477 जरूरतमंदों के घर पहुंचा जिला प्रशासन

HIGHLIGHTS

  1. देहरादून जिले के 9 अलग-अलग ब्लॉक और नगर निगम क्षेत्रों में लगे विशेष शिविर।
  2. मात्र 30 दिनों के भीतर 3477 जरूरतमंद बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिला सहारा।
  3. व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल और श्रवण यंत्र समेत कई जीवन रक्षक उपकरण बांटे गए।
  4. देहरादून के पीएम दिव्याशा केंद्र में सातों दिन मिलेगी यह सुविधा, आय प्रमाण पत्र है अनिवार्य।

देहरादून। देहरादून (Dehradun) में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए जिला प्रशासन की एक बड़ी मुहिम रंग लाई है। जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के सख्त निर्देशों के बाद समाज कल्याण विभाग ने जिले भर में विशेष शिविर लगाकर जरूरतमंदों तक सीधा लाभ पहुंचाया है। महज 30 दिन के भीतर 3477 लोगों को फ्री में सहायक उपकरण बांटे गए हैं।

कालसी में हुआ महाअभियान का समापन

इस पूरे अभियान का समापन राजधानी देहरादून के कालसी स्थित सहिया में हुआ। यहां सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) कॉलेज में आयोजित अंतिम शिविर में 657 लोगों को उपकरण दिए गए। प्रशासन की इस पूरी कवायद का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को आसान करना है। इन उपकरणों में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कृत्रिम अंग और सुनने की मशीनें शामिल हैं।

हर ब्लॉक तक पहुंची प्रशासन की टीम

समाज कल्याण विभाग की टीमों ने देहरादून के 6 विकासखंडों, नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों को कवर किया। आंकड़ों पर गौर करें तो सहसपुर में 693 और डोईवाला में 709 लोगों को मदद मिली। इसके अलावा ऋषिकेश में 433, रायपुर में 297, मसूरी में 241, विकासनगर में 103, लाखामंडल में 107 और त्यूणी-कनासर इलाके में 237 लोगों को ये उपकरण सौंपे गए।

केंद्र सरकार की योजनाओं का मिला सीधा लाभ

यह पूरा वितरण अभियान भारत सरकार की ‘एडिप’ और ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के तहत चलाया गया। समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि देहरादून स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में अब सातों दिन यह सुविधा उपलब्ध है। जो भी जरूरतमंद इसका लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अपना आय प्रमाण पत्र और ग्राम प्रधान या पार्षद से प्रमाणित दस्तावेज जमा करने होंगे। इस मौके पर बीडीओ जगत सिंह, अनिल तोमर और खजान सिंह जैसे अधिकारी मौजूद रहे।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment