home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

Phool Dei 2026 : देहरादून सीएम आवास पर बच्चों की टोली ने दी दस्तक, मुख्यमंत्री ने ऐसे मनाया ‘फूलदेई’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित अपने आवास पर सपरिवार पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का स्वागत कर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Phool Dei 2026 : देहरादून सीएम आवास पर बच्चों की टोली ने दी दस्तक, मुख्यमंत्री ने ऐसे मनाया 'फूलदेई'

HIGHLIGHTS

  • सीएम आवास पर बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में लोकगीत गाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
  • फूलदेई को उत्तराखंड में 'बाल लोकपर्व' और 'मीन संक्रांति' के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
  • मुख्यमंत्री ने इस पर्व को प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताया।

देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रतीक ‘फूलदेई’ (Phool Dei 2026) पर्व पर मुख्यमंत्री आवास शनिवार को बच्चों की खिलखिलाहट और पारंपरिक लोकगीतों से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता पुष्कर धामी और परिवार के साथ इस बाल लोकपर्व को मनाया।

पारंपरिक पहाड़ी परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मुख्यमंत्री आवास की देहरी पर फूल और चावल अर्पित कर सुख-शांति की मंगलकामना की। इस दौरान बच्चों ने “फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई” जैसे पारंपरिक गीतों का गायन किया। मुख्यमंत्री ने देवतुल्य बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार और दक्षिणा भेंट की।

फूलदेई का यह उत्सव केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि चैत्र मास की संक्रांति के साथ शुरू होने वाले नए साल का स्वागत है। उत्तराखंड के पहाड़ों में इस दिन से बसंत ऋतु का औपचारिक आगमन माना जाता है। इस बार मीन संक्रांति के अवसर पर प्रदेशभर में यह त्यौहार मनाया जा रहा है, जिसे स्थानीय भाषा में ‘गोगा’ भी कहा जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर कहा कि फूलदेई हमारी जड़ों से जुड़े रहने और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। उन्होंने जोर दिया कि प्रदेश की भावी पीढ़ी को इन अमूल्य सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजनों से उत्तराखंड की लोक संस्कृति सदैव जीवंत बनी रहेगी।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment