home ताज़ा समाचार देश विदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेस ऑटो गैजेट्स खेल हेल्थ लाइफस्टाइल धर्म राशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियर ट्रेंडिंग वीडियो

जब गंगा को ‘नाला’ घोषित कर दिया था… हरीश रावत पर भाजपा का सबसे तीखा प्रहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस सरकार के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड को 'दागदार' बताते हुए खनन और शराब नीति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धामी सरकार की पारदर्शिता के कारण ही राज्य का खनन राजस्व ₹300 करोड़ से बढ़कर ₹1200 करोड़ के पार पहुंच गया है।

जब गंगा को 'नाला' घोषित कर दिया था... हरीश रावत पर भाजपा का सबसे तीखा प्रहार

HIGHLIGHTS

  • उत्तराखंड के खनन सुधारों के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को ₹200 करोड़ का प्रोत्साहन फंड जारी किया है।
  • महेंद्र भट्ट का आरोप: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में माफियाओं के साथ बैठकर बनाई जाती थीं नीतियां।
  • ऐतिहासिक राजस्व वृद्धि: पारदर्शी ई-नीलामी से खनन और शराब कारोबार अब राज्य की आर्थिकी का मुख्य आधार।

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में खनन और शराब के पुराने ‘जख्म’ एक बार फिर हरे हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए इसे ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ करार दिया है।

उन्होंने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज शराब और खनन माफियाओं का पूरी तरह सफाया हो चुका है, जिससे कांग्रेस खेमे में भारी बेचैनी है।

भट्ट ने अतीत के पन्ने खोलते हुए याद दिलाया कि एक दौर वह भी था जब तत्कालीन मुख्यमंत्री के निजी सचिव कैमरे पर शराब माफियाओं के साथ सेटिंग करते पकड़े गए थे। उन्होंने तंज कसा कि जो लोग आज नीति पर सवाल उठा रहे हैं, उनके राज में चुनिंदा ब्रांड्स का एकाधिकार था। ‘मिट्टी से सोना’ बनाने की चाहत में रातों-रात गंगा जैसी पवित्र नदी को ‘नाला’ घोषित करने का पाप भी इसी देवभूमि ने देखा है।

ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि जिस खनन सेक्टर को कांग्रेस ने माफियाओं की जागीर बना दिया था, आज वही राजस्व का सबसे बड़ा जरिया है।

कभी खनन से मात्र ₹300 से ₹335 करोड़ का राजस्व आता था, जो अब ऐतिहासिक छलांग लगाकर ₹1200 करोड़ के करीब पहुंच गया है। उत्तराखंड के इन सुधारों को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है।

यही वजह है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने ‘स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट’ (SASCI) स्कीम के तहत उत्तराखंड को ₹200 करोड़ का अतिरिक्त प्रोत्साहन फंड मंजूर किया है। यह इनाम राज्य द्वारा माइनिंग सेक्टर में अपनाई गई ई-टेंडरिंग और सैटेलाइट मॉनिटरिंग जैसी पारदर्शी व्यवस्था के लिए दिया गया है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2022 के चुनाव में हरीश रावत खुद अपनी गलतियों के लिए जनता से माफी मांग चुके हैं। जनता ने उनके उस दौर को ‘पाप’ मानकर उन्हें पूरी तरह नकार दिया था।

अब 2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस फिर से वही पुराना राग अलाप रही है, लेकिन जनता का भरोसा भाजपा के रिपोर्ट कार्ड पर है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा की जीत की हैट्रिक तय है।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Harpreet Singh

हरप्रीत सिंह पिछले 10 वर्षों से 'दून हॉराइज़न' के साथ जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक का अनुभव रखने वाले हरप्रीत की उत्तराखंड और अन्य राज्यों की खबरों पर गहरी पकड़ है. उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने भारतीय विद्या भवन, मुंबई से पब्लिक रिलेशंस (जनसंपर्क) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी पूरा किया है. अपने अनुभव और शिक्षा के माध्यम से वे पाठकों तक सटीक और विश्लेषणात्मक खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Comment