home ताज़ा समाचार देशविदेश क्राइम मनोरंजन बिजनेसऑटो गैजेट्सखेल हेल्थलाइफस्टाइल धर्मराशिफल लव राशिफल अंक राशिफल पंचांग करियरट्रेंडिंग वीडियो

पैसे खत्म हुए तो बीवी को लगा दिया दांव पर, जुआरी पति की करतूत सुन दंग रह गए लोग

उत्तर प्रदेश के मोहम्मदी नगर में एक व्यक्ति ने जुए के दांव पर अपनी पत्नी को लगा दिया और बड़े भाई से बाजी हार गया। इस घटना के बाद पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद मामला अब पंचायत तक पहुंच गया है।

UP Gambling Bet Viral News

HIGHLIGHTS

  • सगे भाइयों के बीच ताश के खेल में पत्नी को दांव पर लगाने का शर्मनाक मामला।
  • विरोध करने पर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
  • पंचायत के माध्यम से समझौते की कोशिशें फिलहाल बेनतीजा रही हैं।

UP Gambling Bet Viral News : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी नगर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है, जहां एक शख्स ने जुए में पैसे खत्म होने पर अपनी ही पत्नी को दांव पर लगा दिया। ताश के पत्तों के इस खेल में छोटा भाई अपनी जीवनसंगिनी को बड़े भाई के हाथों हार बैठा।

यह पूरा मामला मोहम्मदी नगर के एक मोहल्ले का है, जहां करीब एक महीने पहले दो सगे भाई ताश खेल रहे थे। खेल के दौरान जब छोटे भाई के पास पैसे खत्म हो गए, तो वहां मौजूद एक मजदूर ने उस पर तंज कसा कि अब तुम्हारे पास दांव पर लगाने के लिए क्या बचा है।

इसी बात पर तैश में आकर आरोपी ने अपनी पत्नी को ही दांव पर रख दिया। बाजी पलटी और बड़ा भाई इस जुए को जीत गया। जब यह बात विवाहिता के कानों तक पहुंची, तो घर में कोहराम मच गया।

पति ने मामले को दबाने के लिए इसे महज एक ‘मजाक’ करार दिया, लेकिन सच सामने आने पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पीड़िता अपने मायके चली गई, जहां एक सप्ताह तक खामोश रहने के बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।

खबर मिलते ही मायके वालों ने पहले तो पीड़िता को ही देरी से बताने के लिए फटकार लगाई, लेकिन जब हकीकत पता चली तो उनके भी होश उड़ गए।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे सच्चाई किसी को न बताने के लिए बुरी तरह मारा-पीटा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी और पीड़िता शादी से पहले भी आपस में रिश्तेदार थे।

पिछले 15 दिनों से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। इस बीच शनिवार को दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते के लिए पंचायत भी बुलाई गई। इससे पहले हुई एक पंचायत में आठ दिन का समय मांगा गया था, लेकिन फिलहाल मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा है।


देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों (Latest Hindi News) के लिए जुड़े रहें Doon Horizon के साथ। राजनीति (Politics), खेल, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुड़े हर लाइव अपडेट (Live Updates) और ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News in Hindi) सबसे पहले पाएं। पढ़िए आपके काम की हर बड़ी खबर, सिर्फ एक क्लिक पर।


Gudiya Sagar

गुड़िया सागर 'दून हॉराइज़न' की मल्टीमीडिया और ट्रेंडिंग न्यूज़ प्रोड्यूसर हैं। वे करियर, वायरल खबरों और वीडियो जर्नलिज्म में विशेष विशेषज्ञता रखती हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स और युवाओं की पसंद को समझना गुड़िया की सबसे बड़ी ताकत है। सरकारी नौकरियों, शिक्षा और करियर से जुड़ी हर अहम जानकारी वे पूरी फैक्ट-चेकिंग के बाद ही युवाओं तक पहुंचाती हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही भ्रामक खबरों की सच्चाई (Fact Check) सामने लाने और वीडियो फॉर्मेट में निष्पक्ष खबरें पेश करने के लिए गुड़िया को पत्रकारिता जगत में विशेष रूप से जाना जाता है।

Leave a Comment