सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस आज के भोजपुरी गायकों को देवी जैसी गायिकाओं से सीख लेना चाहिए

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस आज के भोजपुरी गायकों को देवी जैसी गायिकाओं से सीख लेना चाहिए

डिजिटल डेस्क : व्यूज और पॉपुलरटी के लिए अश्लील गाना गाने वाले भोजपुरी गायकों को शारदा सिन्हा, मालिनी अवस्थी और देवी जैसी  गायिकाओं से सीख लेना चाहिए, अश्लीलता से कोसों दूर रहकर इन महिला गायिकाओं ने बढ़ाया भोजपुरी का सम्मान।

पद्म श्री शारदा सिन्हा के बाद हाल के दिनों में भोजपुरी में अगर किसी गायक ने साफ-सुथरे गानों से अपनी पहचान बनाई तो वह देवी हैं। देवी के गाने ऐसे होतें हैं जिसे आप सुनते ही झूम उठेंगे चाहे हो भक्ति गाना हो या फिल्मी। शायद यही वजह है कि भोजपुरी सिनेमा में देवी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर देवी जिनके गाने फैन्स को बहुत पसंद आते हैं। उनका कई गाने बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुआ जिसे आज भी उन्हें श्रोता काफी पसंद करते हैं।लोकगीतों के जरिए भोजपुरी भाषा को कई हुनरबाज सिंगर मिले, इनमें से एक सुपरस्टार सिंगर हैं देवी।

आज जब भोजपुरी में अश्लीलता को काफी बढ़ावा मिल चुका है तो लोग सोशल मीडिया पर सीख दे रहे हैं कि आज के नए गायकों को शारदा सिन्हा, मालिनी अवस्थी ,देवी और कल्पना जैसी गायिकायो से सीख लेना चाहिए। आज भी सरकारी कार्यक्रमों में इन महिला गायिकाओं को ही सरकार बुलाता है। 

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स आज के भोजपुरी गायकों को सलाह दे रहे की  भोजपुरी के सम्मान के लिए देवी जैसी गायिकाओं से सीख लेना चाहिए जिनके गाने हमेशा साफ-सुथरे आते रहे है और लोगों को काफी पसंद भी आते है।

Share this story