सस्ती लेकिन शानदार! 3.47 लाख की ये ई-कार चलेगी 1200Km, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

चीन की बेस्ट्यून शाओमा इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में जल्द एंट्री ले सकती है। सस्ती कीमत (3.47-5.78 लाख रुपये) और 1200 किमी की दमदार रेंज के साथ यह कार टाटा टियागो EV और MG कॉमेट EV को कड़ी चुनौती देगी। इसके आकर्षक फीचर्स और एडवांस्ड बैटरी टेक्नोलॉजी ने इसे खास बनाया है।
भारतीय बाजार में एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार की चर्चा जोरों पर है, जो लॉन्च होते ही कई मॉडलों को कड़ी टक्कर देने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं चीन की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी बेस्ट्यून की स्मॉल इलेक्ट्रिक कार शाओमा (Xiaoma) की, जिसे साल 2023 में लॉन्च किया गया था।
इस कार ने अपनी किफायती कीमत और शानदार रेंज की वजह से बाजार में धूम मचा दी थी। बेस्ट्यून ने ऐसी बैटरी टेक्नोलॉजी विकसित की है, जो कम समय में चार्ज होकर लंबी दूरी तय करने में सक्षम है। इसी दमदार तकनीक के साथ शाओमा को पेश किया गया, जिसकी कीमत 3.47 लाख से 5.78 लाख रुपये के बीच है और फुल चार्ज पर यह 1200 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
चीन में इस कार का मुकाबला वूलिंग होंगगुआंग मिनी EV से है, जहां माइक्रो इलेक्ट्रिक कारों की मांग सबसे ज्यादा है। अब भारतीय ग्राहक भी इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि बेस्ट्यून इस साल 2025 में इसे भारत में लॉन्च कर सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसका सीधा मुकाबला टाटा टियागो EV और MG कॉमेट EV से होगा। भारतीय सड़कों पर इसकी मौजूदगी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में नया रंग भर सकती है।
शाओमा इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स और खासियतें
शाओमा को हार्डटॉप और कन्वर्टिबल, दो शानदार वैरिएंट में पेश किया गया है। अभी हार्डटॉप मॉडल की बिक्री हो रही है, लेकिन कन्वर्टिबल वैरिएंट भविष्य में आएगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। इस कार में 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसे मॉडर्न टच देता है। डैशबोर्ड की डुअल-टोन थीम इसे स्टाइलिश बनाती है, वहीं गोल किनारों वाले बड़े हेडलैंप इसे एनिमेशन फिल्मों की कार जैसा लुक देते हैं। एयरोडायनामिक व्हील्स इसकी रेंज को और बेहतर बनाते हैं।
यह कार FME प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जिसमें EV और रेंज एक्सटेंडर चेसिस शामिल हैं। इस प्लेटफॉर्म पर पहले NAT राइड-हेलिंग EV बनाई गई थी। FME के दो सब-प्लेटफॉर्म A1 और A2 हैं। A1 सबकॉम्पैक्ट कारों (व्हीलबेस 2700-2850 mm) के लिए है, जबकि A2 2700-3000 mm व्हीलबेस वाली कारों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
EV रेंज 800 किमी और एक्सटेंडर के साथ 1200 किमी से ज्यादा है। दोनों 800V आर्किटेक्चर को सपोर्ट करते हैं। इसमें 20 किलोवाट की सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो रियर शाफ्ट पर लगी है।
बैटरी की बात करें तो इसमें लिथियम-आयरन फॉस्फेट (LFP) यूनिट है, जिसे गोशन और REPT ने सप्लाई किया है। सेफ्टी के लिए ड्राइवर साइड एयरबैग और 3-डोर डिज़ाइन दिया गया है। शाओमा की लंबाई 3000mm, चौड़ाई 1510mm और ऊंचाई 1630mm है, जबकि इसका व्हीलबेस 1953mm है।