Maruti Baleno पर GST खत्म! इन ग्राहकों को मिलेगी 1.40 लाख रुपये की टैक्स छूट

मारुति ने सीएसडी के माध्यम से बलेनो को हमारे देश के जवानों के लिए उपलब्ध करा दी है। मारुति सुजुकी ने बलेनो की सीएसडी प्राइस भी शेयर की है। बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो को कैंटीन से लेने पर टैक्स में काफी छूट मिलती है, जिससे एक्स-शोरूम कीमत की तुलना में बलेनो काफी सस्ती पड़ती है।
अगर आप भी कैंटीन से कार लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां बलेनो की सीएसडी प्राइस और एक्स-शोरूम प्राइस की तुलना करने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि देश के जवान CSD चैनल के माध्यम से बलेनो खरीदकर कितनी बचत कर सकते हैं?
मई 2024 में मारुति सुजुकी ने हाल ही में बलेनो की सीएसडी कीमतों को अपडेट किया है। नीचे दिए गए ग्राफ में बलेनो की मई 2024 सीएसडी कीमतें शामिल हैं।
मई 2024 में मारुति बलेनो की CSD प्राइस लिस्ट | ||
वैरिएंट | पावरट्रेन | CSD प्राइस |
सिग्मा | पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 5,68,935 |
डेल्टा | पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 6,37,589 |
जेटा | पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 7,18,272 |
अल्फा | पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 8,01,778 |
डेल्टा | पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 6,85,668 |
जेटा | पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 7,68,491 |
अल्फा | पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 8,47,883 |
डेल्टा | CNG-मैनुअल | Rs. 7,34,594 |
जेटा | CNG-मैनुअल | Rs. 8,15,483 |
ऊपर ग्राफ में मारुति बलेनो की CSD प्राइस दी गई है। अब आइए एक्स-शोरूम प्राइस और CSD प्राइस की तुलना करके देखते हैं कि कैंटीन से कितने हजार की बचत हो सकती है।
मारुति बलेनो की CSD और एक्स-शोरूम प्राइस की तुलना |
|||
वैरिएंट |
एक्स-शोरूम प्राइस |
अंतर |
CSD प्राइस |
1.2L पेट्रोल-मैनुअल |
|||
सिग्मा |
Rs. 6,66,000 |
Rs. 97,065 |
Rs. 5,68,935 |
डेल्टा |
Rs. 7,50,000 |
Rs. 1,12,411 |
Rs. 6,37,589 |
जेटा |
Rs. 8,43,000 |
Rs. 1,24,728 |
Rs. 7,18,272 |
अल्फा |
Rs. 9,38,000 |
Rs. 1,36,222 |
Rs. 8,01,778 |
1.2L पेट्रोल-ऑटोमैटिक |
|||
डेल्टा |
Rs. 8,00,000 |
Rs. 1,14,332 |
Rs. 6,85,668 |
जेटा |
Rs. 8,93,000 |
Rs. 1,24,509 |
Rs. 7,68,491 |
अल्फा |
Rs. 9,88,000 |
Rs. 1,40,117 |
Rs. 8,47,883 |
1.2L CNG-मैनुअल |
|||
डेल्टा |
Rs. 8,40,000 |
Rs. 1,05,406 |
Rs. 7,34,594 |
जेटा |
Rs. 9,33,000 |
Rs. 1,17,517 |
Rs. 8,15,483 |
1.40 लाख सस्ती है बलेनो
मानक एक्स-शोरूम कीमत की तुलना में बलेनो की सीएसडी कीमतें लगभग 97,000 रुपये से 1.40 लाख रुपये तक कम है।