Honda ने अचानक बढ़ाई अपनी इस कार की कीमत, जाने लेटेस्ट प्राइस

होंडा सिटी SV, V, VX और ZX ट्रिम्स में उपलब्ध है। यह प्राइस हाइक कलर ऑप्शन वैरिएंट के हिसाब से की गई है। सॉलिड कलर ऑप्शन में आने वाली ओब्सीडियन ब्लू और प्लैटिनम व्हाइट पियर्ल वैरिएंट की कीमतों में 5,900 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
Honda ने अचानक बढ़ाई अपनी इस कार की कीमत, जाने लेटेस्ट प्राइस

नई दिल्ली, 08 सितम्बर , 2023 : अगर आप होंडा की सिटी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। जी हां, क्योंकि कार निर्माता कंपनी ने शानदार माइलेज देने वाली होंडा सिटी को अब महंगा कर दिया है। कार निर्माता कंपनी होंडा ने इसकी कीमत कई हजार रुपये तक बढ़ा दी है।

अब इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 11.63 लाख रुपये से शुरू होती हैं। यह चार वैरिएंट में उपलब्ध है। होंडा कार्स इंडिया ने अपनी मिड-साइज सेडान सिटी की कीमतें 7,900 रुपये तक बढ़ा दी है। 

किस वैरिएंट की कितनी कीमत बढ़ी?

होंडा सिटी SV, V, VX और ZX ट्रिम्स में उपलब्ध है। यह प्राइस हाइक कलर ऑप्शन वैरिएंट के हिसाब से की गई है। सॉलिड कलर ऑप्शन में आने वाली ओब्सीडियन ब्लू और प्लैटिनम व्हाइट पियर्ल वैरिएंट की कीमतों में 5,900 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

वहीं, 7,900 की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, दूसरी ओर मेटैलिक पेंट ऑप्शन के साथ आने वाली फिनिश लूनर सिल्वर, गोल्डन ब्राउन, मॉडर्न स्टील और रेडियंट कलर के वैरिएंट्स की कीमतों में 7,900 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आइए होंडा सिटी की नए वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें जानते हैं।

इंजन पावरट्रेन

इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो होंडा सिटी 1.5-लीटर नॉर्मल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 119bhp की पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने के लिए ट्यून किया गया है। यह 6-स्पीड मैनुअल और एक CVT यूनिट के साथ आती है। यह इंजन BS6 नॉर्म्स के हिसाब से अपडेटेड है।

होंडा अमेज की कीमतों में भी वृद्धि

भारतीय बाजार में होंडा कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती सेडान कार अमेज की कीमतों में भी वृद्धि की है। होंडा ने अमेज की कीमतों में 6,900 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।

Share this story