होंडा बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है 5 नई एसयूवी, पुरानी सभी कार और टू-व्हीलर्स का भी आएगा इलेक्ट्रिक वर्ज़न

होंडा ने अपने भारतीय कार और दोपहिया लाइनअप को इलेक्ट्रिक करने की योजना में तेजी लाने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी बहुत जल्द 5 नई एसयूवी भी लॉन्च करने वाली है। 
होंडा बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है 5 नई एसयूवी, पुरानी सभी कार और टू-व्हीलर्स का भी आएगा इलेक्ट्रिक वर्ज़न 
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

जापान की ऑटो निर्माता कंपनी होंडा (Honda) भारतीय बाजार में अपने ईवी प्रोजेक्ट को तेजी देना चाहती है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कार और दोपहिया वाहन बेचने वाली ऑटो प्रमुख ने कहा है कि वह भारत को अपने प्रमुख बाजारों में से एक के रूप में देखती है और यहां इलेक्ट्रिफिकेशन के प्रयासों में तेजी लाएगी।

होंडा ने यह भी कहा कि वह ब्रांड के फ्यूचर डेवलपमेंट स्कीम के तहत भारत में निवेश करना जारी रखेगी।

होंडा का लक्ष्य 2050 तक जीरो एमिशन का टारगेट हासिल करना है। होंडा मोटर के अध्यक्ष और सीईओ तोशीहिरो मिबे ने बताया कि भारत जापानी कंपनी के लिए सातवां सबसे बड़ा बाजार है। वाहन निर्माता का लक्ष्य देश में वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन के अपने प्रयासों में तेजी लाना है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक बड़ा बाजार है और यह ऐसा बाजार है, जहां कारों और टू-व्हीलर दोनों के लिए इलेक्ट्रिफिकेशन तेजी से प्रगति कर रहा है।

इलेक्ट्रिक वाहनों का महत्वपूर्ण बाजार

होंडा के वैश्विक कारोबार, एशियन होंडा मोटर कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ और लोकल ऑपरेशन हेड (एशिया और ओशिनिया) तोशियो कुवाहरा ने कहा कि भारत अपने पैमाने के कारण वाहन निर्माता के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जब हम एशिया प्रशांत क्षेत्र को देखते हैं, तो विद्युतीकरण या इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार महत्वपूर्ण होने वाला है और क्योंकि भारत एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, हमें लगता है कि भारत पर भी जोर दिया जाना चाहिए।"

जल्द आएगी होंडा एलिवेट ईवी

होंडा कार्स इंडिया पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह 2030 तक भारतीय बाजार में पांच नई एसयूवी लॉन्च करेगी। उनमें से एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल होगी। ईवी होंडा एलिवेट मिडसाइज एसयूवी को जीरो-एमिशन के रूप में लाएगी, जिसे कुछ महीने पहले भारत में लॉन्च किया गया था।

ऑटोमेकर ने यह भी खुलासा किया है कि यह इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए भारत में एसयूवी को बड़ा बनाने पर जोर दे रहा है कि पिछले कुछ सालों में देश के बाजार में यूटिलिटी व्हीकल्स की मांग और बिक्री बढ़ रही है।

Share this story