वाहन खरीदते समय बरते सावधानी, आपकी गाड़ी की RC भी हो सकती है नकली

आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में ही बताने जा रहें। बढ़ते समय के साथ लोग जितना एडवांस हो रहे हैं फ्रॉड भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। 
वाहन खरीदते समय बरते सावधानी, आपकी गाड़ी की RC भी हो सकती है नकली

क्या आपको पता है कि पुराने वाहन को खरीदते समय किस चीज के बारे में जानना बेहद जरूरी है। जाहिर-सी बात है कि आपका जवाब होता है- वाहन की आरसी। एक आम इंसान के लिए असली और फेक वाहन आरसी में फर्क कर पाना काफी मुश्किल होता है।

नकलची इसे हूबहू असली वाहन आरसी की तरह ही बनाते हैं। मौजूदा समय में लोग नई के साथ-साथ पुरानी कारों को भी खरीद रहे हैं। सेकेंड हैंड वाहनों के लिए देश में कई सारे आधिकारिक आउटलेट्स भी उपलब्ध हैं।

difference between real and fake

एक आम इंसान के लिए असली और फेक वाहन आरसी में फर्क कर पाना काफी मुश्किल होता है। नकलची इसे हूबहू असली वाहन आरसी की तरह ही बनाते हैं। नीचे कुछ विशेष पहचान के बारे में लिखा गया है, आपकी इनकी मदद से असली Vehicle RC पहचान सकेंगे।

आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में ही बताने जा रहें। बढ़ते समय के साथ लोग जितना एडवांस हो रहे हैं फ्रॉड भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। पुरानी कार खरीदते समय आपको उसकी RC जरूर चेक करनी चाहिए, नहीं तो लोग फेक RC को असली बताकर चूना लग सकते हैं।

आइए जानते हैं कि नकली और असली वाहन आरसी की पहचान कैसे की जा सकती है

RC का साइज

जैसा कि कहा जाता है कि चोर चोरी तो कर लेता है लेकिन उससे कोई न कोई निशान छूट जाता है जिससे उसकी पहचान हो सके। नकली RC का साइज अलग तरह से डिजाइन होने की वजह से कम या ज्यादा हो सकता है।

RC का बेस पेपर चेक करें

नोट की तरह पेपर आरसी को कॉपी करना और बनाना सबसे आसान है। आप इसे अपने विवेक से पहचान सकते हैं। नकली RC का कागज और फोटोशॉप्ड डिजाइन काफी भिन्न होता है।

स्टैंप और फॉन्ट

RC पर लगा स्टैंप और उसमें लिखे गए टेक्स्ट के फॉन्ट इसकी तीसरी सबसे बड़ी पहचान है। नकली आरसी में ये ओरिजिनल की तुलना में अलग होते हैं। हो सकता है कि आपको इसमें लगे स्टैंप का कलर ही अलग दिखे। इन प्रमुख अंतरों से आप असली और नकली की पहचान कर सकते हैं। 

Share this story