महिंद्रा ने किया डिस्काउंट का अनाउंसमेंट, ये SUV खरीदने पर होगी 3.50 लाख रुपए की बचत

महिंद्रा ने नवंबर 2023 में अपनी SUVs पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने ग्राहकों को 3.5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। मिनिमम 50 हजार का फायदा तो मिलेगा ही।
महिंद्रा ने किया डिस्काउंट का अनाउंसमेंट, ये SUV खरीदने पर होगी 3.50 लाख रुपए की बचत
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

महिंद्रा ने नवंबर 2023 में अपनी SUVs पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने ग्राहकों को 3.5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, मिनिमम 50 हजार का फायदा तो मिलेगा ही।

कंपनी जिन मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है उसमें इलेक्ट्रिक मॉडल XUV400 समेत XUV300, मराजो, बोलेरो और बोलेरो नियो शामिल है। ऐसे में आप इस महीने इनमें से कोई मॉडल खरीदने वाले हैं तब उस पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जान लीजिए।

1. Mahindra XUV400 - 3.5 लाख रुपए तक बेनिफिट्स

महिंद्रा XUV400 को दो ट्रिम्स EC और EL में पेश करती है। EC की बैटरी कैपेसिटी 34.5 kWh है। दावा किया गया है कि इसकी रेंज 375 किमी है, जबकि EL की बैटरी क्षमता 39.4 kWh है। दावा किया गया है कि ड्राइविंग रेंज 456 किमी है। EC दो चार्जर विकल्पों 3.3 किलोवाट और 7.2 किलोवाट के साथ आता है।

दूसरी ओर EL ट्रिम केवल 7.2 किलोवाट चार्जर के साथ आता है। बैटरी, रेंज और चार्जर के अलावा दोनों वैरिएंट में अलग-अलग फीचर्स हैं। टॉप-एंड वैरिएंट होने के कारण EL अधिक फीचर्स और कलर ऑप्शन के साथ आती है।

2. Mahindra XUV300-1.2 लाख रुपए तक बेनिफिट्स

महिंद्रा XUV300 के बेस वैरिएंट W2 MT पेट्रोल की कीमत अभी भी 7.99 लाख रुपए ही है। इसकी कीमत में कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। वहीं, W4 MT पेट्रोल को की नई कीमत 8.66 लाख हो गई है, जो पहले 8.41 लाख रुपए थी। W6 AMT पेट्रोल की नई कीमत 10.70 लाख रुपए हो गई है, जो पहले 10.85 लाख रुपए थी।

इसी तरह, W6 Turbo पेट्रोल को खरीदना अब 21 हजार रुपए सस्ता हो गया है। इसकी नई कीमत 10.50 लाख रुपए है। W4 MT डीजल की नई कीमत 10.21 लाख रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत 9.90 लाख रुपए थी। यानी इसे खरीदने अब 31 हजार रुपए महंगा हो गया है।

3. Mahindra Marazzo-73,300 रुपए तक बेनिफिट्स

महिंद्रा की इस MPV में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 121 हॉर्सपावर की ताकत और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार के सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इसमें 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला), रिमोट की-लेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 17 इंच एलॉय व्हील जैसे फीचर आते हैं।

4. Mahindra Bolero-70,000 रुपए तक बेनिफिट्स

महिंद्रा बोलेरो को 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल यूनिट के साथ पेश किया गया है, जो 75bhp की पावर और 210Nm का आउटपुट जेनरेट करता है। दूसरी ओर बोलेरो नियो 1.5-लीटर डीजल इंजन से पावर प्राप्त करता है, जो 100bhp की पावर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के माध्यम से व्हील्स को पावर भेजता है।

5. Mahindra Bolero Neo-50,000 रुपए तक बेनिफिट्स

बोलेरो नियो अपडेटेड BS6 फेज-2-डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो 100bhp की पावर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। बेहतर ऑफ-रोड हैंडलिंग के लिए एक मल्टी-टेरेन तकनीक भी ऑफर पर है, जो केवल टॉप-स्पेक N10 (O) वैरिएंट तक ही सीमित है। 

Share this story

Around The Web