महिंद्रा XUV 3XO: फीचर्स, कीमत और बुकिंग जानकारी यहाँ देखें!

महिंद्रा ने हाल ही में लॉन्च हुई XUV 3XO की आधिकारिक बुकिंग देश भर में शुरू कर दी है। इसकी डिलीवरी 26 मई से शुरू होने वाली है।
महिंद्रा XUV 3XO: फीचर्स, कीमत और बुकिंग जानकारी यहाँ देखें!
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

ये एसयूवी भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन जैसी रायवल को टक्कर देगी। जो ग्राहक इसे बुक करना चाहते हैं, वो महिंद्रा डीलरशिप या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

9 वैरिएंट्स में आती है महिंद्रा XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO को 9 ट्रिम लेवल में चुना जा सकता है। इसमें M1, M2, M2 Pro, M3, M3 Pro, AX5, AX5 लग्जरी, AX7, और AX7 लग्जरी जैसे मॉडल शामिल हैं।

कीमत कितनी है?

कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV 3XO की ​​कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है और 15.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

कितने कलर ऑप्शन हैं?

कलर ऑप्शन की बात करें तो महिंद्रा ने XUV 3XO को 16 एक्सटीरियर और 8 मोनोटोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है, जिनमें सिट्रीन येलो, डीप फॉरेस्ट, एवरेस्ट व्हाइट, स्टेल्थ ब्लैक, गैलेक्सी ग्रे, नेबुला ब्लू, ड्यून बेज और टैंगो रेड कलर शामिल हैं। सभी पेंट स्कीम को गैल्वेनो ग्रे या स्टेल्थ ब्लैक में डुअल-टोन फिनिश के साथ पेश किया गया है।

लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 65W टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, डुअला जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल 2 ADAS, ऑल-4 डिस्क ब्रेक्स, 17-इंच के अलॉय व्हील्स जैसे कई गजब फीचर्स मिलते हैं।

इंजन पावरट्रेन

इंजन पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा XUV 3XO को दो टर्बो-पेट्रोल और एक डीजल इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है। 1.2-लीटर पेट्रोल मोटर 109bhp/200Nm के पावर आउटपुट और 129bhp/230Nm के टॉर्क के साथ दो ट्यून ऑफ ट्यून में पेश किए जाते हैं। वहीं, डीजल इंजन 115bhp और 300Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT और एक ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट ट्रांसमिशन मिलता है।

Share this story