टू-व्हीलर बिक्री में रिकॉर्ड! 31 दिन में 1 लाख यूनिट बेचकर इस कंपनी ने बनाया इतिहास

सुजुकी मोटरसाइकिल ने एक नया माइलस्टोन हासिल किया है। यह मई 2024 में अब तक की सबसे अच्छी बिक्री है। 
टू-व्हीलर बिक्री में रिकॉर्ड! 31 दिन में 1 लाख यूनिट बेचकर इस कंपनी ने बनाया इतिहास
दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (SMIL) ने मई 2024 में रिकॉर्डतोड़ बिक्री हासिल की, जो पिछले सभी मासिक बिक्री आंकड़ों को पार कर गई। कंपनी ने 1,11,512 यूनिट्स की बिक्री की, जो मई 2023 की तुलना में साल-दर-साल 22 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

SMIL ने मई 2024 में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 37 प्रतिशत की वृद्धि का अनुभव किया है। उन्होंने भारत में कुल 92,032 यूनिट बेचीं। हालांकि, निर्यात में एक अलग तस्वीर देखने को मिली। SMIL ने मई 2024 में 19,480 यूनिट्स का निर्यात किया, जो मई 2023 में निर्यात की गई 24,276 यूनिट्स से कम है।

अप्रैल 2024 में SMIL ने 88,067 यूनिट्स की घरेलू बिक्री हासिल की थी, जो उस समय कंपनी के लिए सबसे अच्छी बिक्री थी, जो साल-दर-साल 31 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि, निर्यात बिक्री में मई के समान ही रिजल्ट नजर आया। यह अप्रैल 2023 की तुलना में लगभग 47 प्रतिशत की गिरावट थी।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के निची उमेदा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि 1,11,512 यूनिट की रिकॉर्ड तोड़ मासिक बिक्री हासिल करना कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। यह प्रभावशाली प्रदर्शन देश में SMIPL की बढ़ती बाजार उपस्थिति को दर्शाता है। यह उपलब्धि हमारे डीलर नेटवर्क, बिजनेस पार्टनर और टीम मेंबर की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने 2024 में अपने भारतीय कारखाने से 80 लाखवां दोपहिया वाहन तैयार करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह माइलस्टोन हाल के सालों में कंपनी के डेवलपमेंट को दर्शाता है। इस सफलता में एक्सेस 125, बर्गमैन स्ट्रीट 125, जिक्सर 150 और जिक्सर 250 जैसे लोकप्रिय मॉडलों का प्रमुख योगदान रहा है।

Share this story