इस दिन मार्केट में होगी नई रेनो डस्टर की ग्रैंड एंट्री, मिलेगा 7-सीटर ऑप्शन

रेनो की डस्टर SUV एक बार फिर से तहलका मचाने आ रही है। अगले महीने 29 नवंबर 2023 को नई रेनो डस्टर ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। यह अब कई गजब के फीचर्स से लैस होगी। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
इस दिन मार्केट में होगी नई रेनो डस्टर की ग्रैंड एंट्री, मिलेगा 7-सीटर ऑप्शन 
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

रेनो की डस्टर SUV मार्केट में एक बार फिर नए अवतार में तहलका मचाने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अगले महीने 29 नवंबर 2023 को नई रेनो डस्टर ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। यह अब कई गजब के फीचर्स से लैस होगी।

रेनो का सहयोगी ब्रांड डेसिया 29 नवंबर को पुर्तगाल में बिल्कुल नई डस्टर एसयूवी से पर्दा उठाएगा। बिल्कुल-नई डस्टर को भारत जैसे देशों में रेनो ब्रांडिंग भी मिलेगी। नई डस्टर CMF-B मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यह 2025 तक लॉन्च हो सकती है।

नई रेनो डस्टर में मिलेंगे तीन इंजन ऑप्शन

नई डस्टर में तीन पेट्रोल इंजन विकल्प मिलेंगे। इसमें एंट्री-लेवल 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 120hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगी। इसमें दूसरा 1.2-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो 140hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा।

इसके अलावा इस एसयूवी के साथ 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 170hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगी और यही सबसे ज्यादा पावर जेनरेट करने वाला वैरिएंट होगा।

नई रेनो डस्टर का बॉक्सी लुक

जैसा कि स्पाई शॉट्स से देखा जा सकता है कि नई डस्टर का लुक बहुत बॉक्सी है, जो कि इसकी जगह लेने वाली दूसरी जेनरेशन की एसयूवी से अलग है। यह इसे एक स्ट्रॉन्ग ऑफ-रोडर अपील देती है। हालांकि, यह रेनो-निसान के CMF-B मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी।

पिछले साल इसे मिनी फेसलिफ्ट के रूप में पेश किया गया था। हालांकि, रेनो-ब्रांडेड एसयूवी में कुछ डिजाइन अंतर होंगे।

थ्री-लाइन वाली डस्टर

थ्री-लाइन वाली डस्टर को बिगस्टर कहा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, नई डस्टर में एक थ्री-लाइन वाला सिबलिंग भी मिलेगा, जिसे बिगस्टर एसयूवी कहा जाएगा। संभावना है कि इसे 7-सीटर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इसका ग्लोबल डेब्यू अगले साल किसी समय होगा।

लॉन्चिंग डिटेल्स और रायवल

नई डस्टर को 2025 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह एसयूवी लॉन्च होने के बाद हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर को टक्कर देगी।

Share this story