इन 3 कंपनी की कारों को लगा ग्रहण, पिछले महीने 100 यूनिट भी नहीं बेच पाई कंपनी

इस लिस्ट में आखिरी 3 पोजीशन पर ऐसी कंपनियां रहीं जिनकी 100-100 यूनिट भी नहीं बिक पाईं। इनके नाम BYD, पोर्शे और इसुजु हैं।
इन 3 कंपनी की कारों को लगा ग्रहण, 100 यूनिट भी नहीं बेच पाई कंपनी 

नई दिल्ली, 07 सितम्बर , 2023 : पिछले महीने यानी अगस्त में देश के अंदर 3.15 लाख से ज्यादा कार बिकीं। अगस्त 2022 की तुलना में 6.53% की YoY ग्रोथ मिली। हर बार की तरह मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और किआ इंडिया ने पहली 5 पोजीशन पर अपनी जगह बनाई।

मारुति ने सबसे ज्यादा 1.33 लाख कार बेचीं। वहीं, उसके पास इंडस्ट्री का कुल 42% मार्केट शेयर रहा। दूसरी तरफ, इस लिस्ट में आखिरी 3 पोजीशन पर ऐसी कंपनियां रहीं जिनकी 100-100 यूनिट भी नहीं बिक पाईं। इनके नाम BYD, पोर्शे और इसुजु हैं।

अगस्त में BYD, पोर्शे और इसुजु क्रमशः 19वें, 20वें और 21वें नंबर पर रहीं। हालांकि, अगस्त 2022 की तुलना में पिछले महीने इन सभी को YoY ग्रोथ मिली। BYD की पिछले महीने सिर्फ 93 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 46 यूनिट का था।

पोर्शे ने पिछले महीने 75 कार बेचीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 59 यूनिट का था। इसी तरह, इसुजु की 62 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में इसकी 56 यूनिट बिकी थीं। इन तीनों कंपनियां मिलाकर कुल मार्केट शेयर 0.07% रहा।

ये तीनों कंपनियां देश के अंदर काफी लग्जरी कार बेचती हैं। जिनकी कीमतें मारुति, टाटा या हुंडई की कारों की तुलना में काफी ज्यादा है। क्योंकि ये प्रीमियम और लग्जरी कार बनाती हैं इस वजह से इन्हें खरीदने वाला वर्ग भी सीमित है। ये कंपनियां देश के अंदर इलेक्ट्रिक कार भी बेच रही हैं। जो काफी महंगी हैं।

Share this story