भारत में इन 5 एसयूवी ने मचा रखा गदर, आंख मूंदकर कर सकते इन पर भरोसा

आज हम आपको टॉप 5 एसयूवी की जानकारी देंगे जिस पर आप आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं। भारतीय सड़कों के लिए यह गाड़ी बहुत ही जबरदस्त है इसमें आपको बढ़िया पावर और रोड प्रसेंस देखने को मिलेगा।
भारत में इन ये 5 एसयूवी ने मचा रखा गदर, आंख मूंदकर कर सकते इन पर भरोसा
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

Top 5 SUV: भारत में एसयूवी की डिमांड को देखते हुए सभी कंपनियों ने एक से बढ़कर एक एसयूवी को लांच कर दिया है। जिसके कारण बाजार में कई विकल्प मौजूद है। लेकिन अगर आपको कारों का ज्ञान नहीं है और आप सिर्फ सव खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।

आज हम आपको टॉप 5 एसयूवी की जानकारी देंगे जिस पर आप आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं। भारतीय सड़कों के लिए यह गाड़ी बहुत ही जबरदस्त है इसमें आपको बढ़िया पावर और रोड प्रसेंस देखने को मिलेगा।

Tata Harrier

पहले नंबर पर टाटा हैरियर आती है इसमें 1.9 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। हालांकि नई हैरियर में पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया गया है। यह काफी ज्यादा पॉवर जनरेट करती है। इसकी कीमत 15 लाख से शुरू होकर 27 लाख 34 हजार रुपए तक जाती है।

Mahindra Thar

भारतीय एसयूवी की लिस्ट में महिंद्रा थार का नाम ना आए यह हो नहीं सकता है। इसमें 2.01 लीटर का डीजल इंजन दिया जाता है। यह एक जबरदस्त एसयूवी है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 10 लाख 98 हजार रुपए से शुरू होती है और 16 लाख 94 हजार रुपए तक जाती है। इसे वह लोग खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं जिन्हें बेहतर रोड प्रसेंस वाली कार पसंद है।

Toyota Fortuner

इसके बाद तीसरे नंबर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर आती है। इसके बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि हर भारतीय की यह ड्रीम कार है। इसमें 2.7 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 33 लाख रुपए से शुरू होकर 51 लाख रुपए के बीच है।

ऑन रोड आते आते इसका हायर मॉडल 60 लाख रुपए का हो जाता है। यह भारत में मौजूद जबरदस्त एसयूवी में से एक है। हालांकि इसकी कीमत ज्यादा होने के कारण ज्यादातर लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं। लेकिन फिर भी आप इसे कंसीडर कर सकते हैं।

Mahindra XUV 700

चौथे नंबर पर फ्यूरियस कार कही जाने वाली महिंद्रा xuv700 आती है। यह कंपनी की एक ऐसी एसयूवी है जिसने सभी को चौंका दिया था। इसकी सेल इतनी ज्यादा हुई की कंपनी ने इसकी बुकिंग बंद कर दी थी।

आज भी इसकी डिमांड काफी ज्यादा है और इसमें 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। हालांकि यह पेट्रोल विकल्प में भी आती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 14 लाख रुपए से शुरू होकर 26 लाख रुपए खुल जाती है।

Tata Safari

टॉप 5 दमदार एसयूवी में टाटा सफारी ने भी अपना नाम शामिल किया है। इसमें 1.9 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। यह भारत की पहली एसयूवी में से एक है जिनकी डिमांड तब से लेकर आज तक बनी हुई है। इसकी कीमत 16 लाख रुपए से शुरू होकर 27 लाख रुपए तक जाती है।

Share this story

Around The Web