बंद होने जा रही इस कंपनी की ये कार, नहीं नजर आएंगे अब ये मॉडल प्लान

अपनी लग्जरी कारों के लिए मशहूर रोल्स-रॉयस (Rolls-Royce) बहुत जल्द पेट्रोल-डीजल व्हीकल बनाना बंद कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने सभी मॉडलों को बहुत जल्द इलेक्ट्रिक करने वाली है।
बंद होने जा रही इस कंपनी की ये कार, नहीं नजर आएंगे अब ये मॉडल प्लान 
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

दुनिया भर में अपनी लग्जरी कारों के लिए जानी जाने वाली रोल्स-रॉयस (Rolls-Royce) बहुत जल्द ICE (Internal Combustion Engine) मॉडलों को पूरी तरह से बंद करने वाली है। जी हां, जानकारी के मुताबिक अगले दशक के शुरुआत से कंपनी एक फुल-इलेक्ट्रिक अल्ट्रा लक्जरी कार ब्रांड बन जाएगी।

यूरोपीय प्रेस के सदस्यों के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान बीएमडब्ल्यू के अध्यक्ष ओलिवर जिप्से ने इसकी पुष्टि की है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

रोल्स-रॉयस स्पेक्टर ईवी की की रेंज

रोल्स-रॉयस स्पेक्टर इलेक्ट्रिक वाहन (Rolls-Royce Spectre electric vehicle) कंपनी के लिए पहला ब्लॉक होगा, जिसके पहले बैच की डिलीवरी इस साल के अंत में होने वाली है। स्पेक्टर कंपनी की पहली ईवी है और 520 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है।

साथ ही यह अभी भी ऑटोमोटिव के लग्जरी फीचर्स की पेशकश करती है, जिसके लिए रोल्स-रॉयस पूरी दुनिया में जानी जाती है। यह मॉडल 577HP की पावर और 900NM का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

स्पेक्टर रोल्स-रॉयस 

स्पेक्टर रोल्स-रॉयस के लिए एक आधारशिला मॉडल है, यह ऑल इलेक्ट्रिक मॉडलों में से सबसे पहला मॉडल हो सकता है। जिप्से का मानना ​​है कि अल्ट्रा लग्जरी कार खरीदारों के बीच पर्याप्त उभरती डिमांड के रुझान हैं, जो बैटरी से चलने वाले व्हीकल्स खरीदने के इच्छुक हैं।

कैसा रहेगा रोल्स-रॉयस के लिए ईवी सेगमेंट?

वर्तमान में कई बाजारों में ईवी की डिमांड कम हो रही है, लेकिन रोल्स-रॉयस को खरीदने वालों की कैटेगिरी सुपर रिच है और सुपर लग्जरी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करती है, इसलिए विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि इलेक्ट्रिक्स की दुनिया में रोल्स-रॉयस का एंट्री करने का निर्णय एक अच्छा कदम हो सकता है। इसके अलावा, कुल मिलाकर बाजार के रुझान बदलते रहते हैं। 

ईवी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दे रही कंपनियां

दुनिया भर में वाहन ब्रांड तेजी से अपने संबंधित ईवी उत्पाद पोर्टफोलियो को स्थापित करने या विस्तार करने पर विचार कर रहे हैं। चीन दुनिया का सबसे बड़ा ईवी बाजार है, इसके बाद अमेरिका और कई पश्चिमी यूरोपीय देश हैं।

Share this story

Around The Web