ये है सदी का सबसे बड़ा ऑफर, Harley-Davidson की बाइक्स पर मिल रही 5.25 लाख तक की छूट

अगर आप हार्ले-डेविडसन की बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी आपके पास अच्छा मौका है। जी हां, क्योंकि कंपनी अभी पैन अमेरिका, स्पोर्टस्टर S और नाइटस्टर पर ₹5.25 लाख तक की छूट दे रही है।
ये है सदी का सबसे बड़ा ऑफर, Harley-Davidson की बाइक्स पर मिल रही 5.25 लाख तक की छूट 
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

अगर आप इस साल एक प्रीमियम हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल घर लाने की योजना बना रहे थे, तो आपके पास अभी अच्छा मौका है, क्योंकि प्रतिष्ठित अमेरिकी मोटरसाइकिल निर्माता चुनिंदा वाहनों पर ₹5.25 लाख तक की छूट दे रहा है। हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250 स्पेशल, स्पोर्टस्टर S और नाइटस्टर बाइक पर भारी छूट मिल रही है। ऑफर 2023 मॉडल साल रेंज के लिए लागू हैं।

2023 हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250 स्पेशल पर ऑफर

2023 हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250 स्पेशल पर ₹3.25 लाख तक का बेनिफिट दे रही है। अभी इसकी कीमत ₹21.24 लाख है, जबकि इसकी रिटेल कीमत ₹24.49 लाख (एक्स-शोरूम) है।

अन्य हार्ले-डेविडसन बाइक्स पर ऑफर

इसी तरह 2023 हार्ले-डेविडसन स्पोर्टस्टर S की कीमत ₹3.25 लाख ज्यादा है। अब इसकी कीमत ₹18.79 लाख के बजाय ₹15.54 लाख है। अंत में 2023 हार्ले-डेविडसन नाइटस्टर पर ₹5.25 लाख की उच्चतम छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत ₹17.63 लाख से ₹12.24 लाख तक पहुंच गई है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम भारत की हैं। नाइटस्टर मोटरसाइकिल निर्माता की नई पेशकश है। इसे पिछले साल ही देश में लॉन्च किया गया था।

भारत में हार्ले की सबसे किफायती बाइक?

ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर केवल इन प्रीमियम हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलों तक ही सीमित हैं, जो देश भर में स्टैंडअलोन हार्ले शोरूम के माध्यम से बेचे जाते हैं। हार्ले X440, भारत के लिए बनाई गई इसकी सबसे किफायती पेशकश है, जिसे हार्ले ने हीरो मोटोकॉर्प के साथ सह-विकसित किया है। इसे नए हीरो प्रेमिया डीलरशिप के माध्यम से अलग से बेची जाती है।

Share this story

Around The Web