2024 से फॉक्सवैगन यहाँ बंद कर रही पेट्रोल-डीजल कारें, जाने वजह

फॉक्सवैगन 2024 से नॉर्वे में पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री बंद कर देगी। अगले साल से देश में अब केवल इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की रिटेल बिक्री होगी। इसके साथ ही नार्वे ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है।
2024 से फॉक्सवैगन यहाँ बंद कर रही पेट्रोल-डीजल कारें, जाने वजह 
ऑटो डेस्क, दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

फॉक्सवैगन इस साल के अंत तक नॉर्वे में आंतरिक दहन इंजन (ICE) वाहनों की बिक्री बंद कर देगी, क्योंकि स्कैंडिनेवियाई देश में अब केवल इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की रिटेल बिक्री होगी।

नॉर्वे में फॉक्सवैगन के आयातक मोलर मोबिलिटी ग्रुप ने 21 अक्टूबर को देश में ब्रांड की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए इस सप्ताह की शुरुआत में एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की घोषणा की है। आइए इसके बारे में जरा विस्तार से जानते हैं। 

फॉक्सवैगन ने नॉर्वे में बेचे 1.1 मिलियन वाहन

1948 के बाद से फॉक्सवैगन ने नॉर्वे में 1.1 मिलियन वाहन बेचे, जबकि इसमें ईवी ने टोटल संख्या में लगभग 102,000 यूनिट्स का योगदान दिया है। पहला फॉक्सवैगन इलेक्ट्रिक वाहन 21 अक्टूबर 2023 को नॉर्वे में बिक्री के लिए पेश किया गया था, जिससे यह तारीख जर्मन ऑटो ब्रांड और उसके स्थानीय आयातक के लिए और भी खास हो गई।

फॉक्सवैगन के आयातक ने क्या कहा?

निर्णय के बारे में बताते हुए फॉक्सवैगन आयातक हेराल्ड ए. मोलर एएस के प्रबंध निदेशक उल्फ टोरे हेकनेबी ने कहा कि हमारे पोर्टफोलियो से पेट्रोल-डीजल व्हीकल्स को हटाना अजीब लग सकता है, लेकिन यह समय के साथ एक महत्वाकांक्षी और महत्वपूर्ण है। इसका उद्देश्य उन परिवर्तनों को आगे बढ़ाना है, जिनके बारे में हमारा मानना ​​है कि ये अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

आखिरी स्टॉक बेचेगा फॉक्सवैगन

फॉक्सवैगन इस साल दिसंबर तक नॉर्वे में अपना आखिरी स्टॉक बेचेगा। आयातक कंपनी ग्राहकों को देश में पहले से ही बिक्री पर ब्रांड की नई ID रेंज की इलेक्ट्रिक कारों पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। ऑटोमेकर जल्द ही नॉर्वे में नई ID.7 इलेक्ट्रिक सेडान भी पेश करेगा, जो अनिवार्य रूप से Passat के प्रतिस्थापन के रूप में कदम रखेगी।

ईवी अपनाने वाला सबसे शुरुआती देश

जब ईवी अपनाने की बात आती है, तो नॉर्वे विश्व स्तर पर अग्रणी रहा है। देश में एक स्थापित चार्जिंग बुनियादी ढांचा है। बाजार में कुल नई कारों की बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी लगभग 80 प्रतिशत है। टेस्ला यहां सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है।

वास्तव में नॉर्वे ने 2025 से नई ICE कारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो देश को ईवी में पूर्ण परिवर्तन करने वाले सबसे शुरुआती देशों में से एक बनाता है।

Share this story

Around The Web