DA Hike पर सरकार का बड़ा ऐलान, DA में इजाफे से अब इतनी होगी कर्मचारियों की सैलरी

DA में इजाफे के बाद से लोगों की सैलरी में काफी इजाफा होता है। कर्मचारी DA के बढ़ने का इंतजार इसलिए करते हैं क्यों कि इससे वेतन बढ़ता है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में सरकार ने कर्मचारियों के DA में इजाफा किया है। जिसके बाद से कर्मचारी खुशी से झूम रहे हैं। वहीं इस इजाफे को लागू भी कर दिया गया है।
DA में हुआ इजाफा
आपको बता दें सरकार के द्वारा लिए गए फैसले के बाद कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ काफी मसक्कत के बाद मिलेगा। इस पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान की थी और राज्य को इस बारे में सूचना जारी की थी। बता दें DA में बढ़ोतरी होने के बाद 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। जिसमें 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी और 90 हजार पेंशनधारक शामिल हैं।
वहीं जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 31 फीसदी की दर से DA मिलता था। लेकिन अब कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 34 फीसदी के हिसाब से DA मिलना शुरु हो जाएगा। इसके साथ कर्मचारियों के बाकी के डीए पर मुआवजा भी दिया जाएगा। इसके बाद राज्य सरकार ने कहा कि सरकार के इस फैसले के बाद सरकार पर करीब 500 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।
कर्मचारियों को होगा नकद भुगतान
वहीं राज्य के मुख्य सचिव ने एक नोटिस भेज कर ये जानकारी दी है कि इस अप्रैल 2023 के बाद से अर्जित भत्ते का पेमेंट नकद किया जाएगा। जनवरी 2022 से 31 मार्च 2023 तक के बाकी DA का भुगतान EPFO खाते में किया जाएगा। इसके अलावा 1 जनवरी 2022 के बाद से रिटायर कर्मचारियों को उनका DA नकद रुप में मिलेगा।