बॉलीवुड की इस हसीना की बिगड़ी अचानक से तबीयत, अब अस्पताल में हैं भर्ती

आपको बता दे की दीपिका पादुकोण को सांस लेने में तक़लीफ़ और घबराहट हो रही थी, जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी ये सुनकर  हैरान रह जाते हैं। हालांकि अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
बॉलीवुड की इस हसीना की बिगड़ी अचानक से तबीयत, अब अस्पताल में हैं भर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की तबीयत अचानक से खराब हो गयी। बता दे की 26 सितंबर, 2022 को दीपिका पादुकोण को देर रात मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी अस्पताल ले जाना पड़ा।

आपको बता दे की दीपिका पादुकोण को सांस लेने में तक़लीफ़ और घबराहट हो रही थी, जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी ये सुनकर  हैरान रह जाते हैं। हालांकि अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

वहीं फैंस को ये खबर मिलते ही वह दुआ कर रहे थे एक्ट्रेस के लिए। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण को इस तरह पैनिक अटैक्स आए हो। कुछ महीने पहले भी दीपिका पादुकोण को अचानक अस्पताल ले जाना पड़ गया था।

उस समय उनका हार्ट रेट बढ़ गया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ठीक है। उस समय भी दीपिका पादुकोण की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। जिस वजह से उन्हें हैदराबाद के अस्पातल ले जाना पड़ा था।

दरअसल, उस समय दीपिका, प्रभास के साथ वहां एक प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रही थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस वक्त कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खानके साथ नजर आएंगी।

इस फिल्म का फैंस को खूब इंतजार है। इसके बाद दीपिका फिल्म ‘फाइटर’ पर ऋतिक रोशन के साथ काम करने वाली हैं। दीपिका पादुकोण इन दिनों ढेर सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

इसके साथ-साथ वह एक हॉलीवुड फिल्म के हिंदी रीमेक पर भी काम कर रही हैं।

Share this story